{"_id":"62e3df2b165b254dba029510","slug":"bjp-leader-teej-with-ujjwala-beneficiaries-flag-distributed","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : भाजपा नेत्री ने मुस्लिम महिलाओं के साथ मनाई हरियाली तीज, बांटे तिरंगा झंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : भाजपा नेत्री ने मुस्लिम महिलाओं के साथ मनाई हरियाली तीज, बांटे तिरंगा झंडा
Fri, 29 Jul 2022 08:11 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 29 Jul 2022 08:11 PM IST
सार
कार्यक्रम में काफी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने भी शिरकत की। वहां मौजूद महिलाओं ने कहा कि वह अपने अपने आवास पर आजादी के अमृत महोत्सव आयोजन के तहत 15 अगस्त के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज जरूर लगाएंगे ।
विज्ञापन
Prayagraj News : मुस्लिम महिलाओं ने मनाई हरियाली तीज।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
पूर्व राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी के आवास पर शुक्रवार को उज्ज्वला लाभार्थियों के साथ तीज मनाई गई। इस अवसर पर महिलाओं को हरियाली तीज से जुड़े श्रृंगार के सामान का वितरण किया गया। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चा के मंत्री कविता यादव त्रिपाठी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत उज्जवला लाभार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज का भी वितरण किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में काफी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने भी शिरकत की। वहां मौजूद महिलाओं ने कहा कि वह अपने अपने आवास पर आजादी के अमृत महोत्सव आयोजन के तहत 15 अगस्त के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज जरूर लगाएंगे। इस दौरान महिलाओं ने मेहंदी भी लगाई और हरी चूड़ियां में पहनी। भारत माता के जयकारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस अवसर पर रानी देवी, सुमन देवी, सुशीला देवी, रुचि देवी, रन्नो देवी, खुशबू, बबिता, आरती, तलत अफरोज, शहनाज बानो, अंजुम अंसारी, नुसरत, जिया हसन आदि मौजूद रहीं ।