फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP leader's nephew crushed to death by tractor; accident occurred while reversing the vehicle.

Prayagraj : टैक्टर से कुचलकर भाजपा नेता के भतीजे की मौत, वाहन पीछे करते समय हुआ हादसा

Sun, 12 Jul 2026 03:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 Jul 2026 03:53 PM IST
सार

मामा भांजा पुलिस चौकी अंतर्गत आने वाले चक अभय राम मोहल्ले में शुक्रवार शाम बैक करते समय ट्रैक्टर ने भाजपा नेता के भतीजे को कुचल दिया। आक्रोशित लोगों ने चालक को पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
BJP leader's nephew crushed to death by tractor; accident occurred while reversing the vehicle.
सत्या उर्फ अंकुश। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मामा भांजा पुलिस चौकी अंतर्गत आने वाले चक अभय राम मोहल्ले में शुक्रवार शाम बैक करते समय ट्रैक्टर ने भाजपा नेता के भतीजे को कुचल दिया। आक्रोशित लोगों ने चालक को पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। भाजपा चाका मंडल के मंत्री बबलू पेंटर का तीन वर्षीय भतीजा सत्या उर्फ अंकुश पुत्र मनीष शुक्रवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। उसी दौरान मोहल्ले में धान की कुटाई करने के लिए ट्रैक्टर आया था।
विज्ञापन


इसी बीच चालक सड़क पर ट्रैक्टर को मोड़ने के लिए बैक कर रहा था। इस दौरान मासूम ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। लोगों ने शोर मचाया लेकिन तब तक मासूम गंभीर घायल हो गया था। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मासूम की मौत की सूचना पर लोग आक्रोशित हो गए और चालक की पिटाई शुरू कर दी। कुछ लोगों ने चालक को बचाते हुए पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मासूम के पिता ने ट्रैक्टर नंबर के आधार पर नैनी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। शनिवार की शाम मासूम का शव घर पहुंचा तो परिजन बिलख पड़े। परिजनों ने यमुना घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया। बताया गया कि मृतक के पिता शटरिंग का काम करते हैं। वह दो बहनों में इकलौता भाई था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed