फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP leader killed in Krenhda stress Force

बीजेपी नेता मौत से करेंहदा में तनाव, फोर्स तैनात

Thu, 20 Oct 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 20 Oct 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
BJP leader killed in Krenhda stress Force
bjp logo
इलाहाबाद। करेली के करेंहदा गांव में शनिवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में घायल भाजपा के सदर मंडल के उपाध्यक्ष और बीडीसी सदस्य विजय साहू (45) की मंगलवार रात लखनऊ के एक अस्पताल में मौत के बाद तनाव बना है। जानकारी होने पर कई भाजपा नेता उनके गांव पहुंच गए। पुलिस ने मारपीट में नामजद तीन आरोपियों को पकड़ लिया। मौके पर फोर्स तैनात है। 
विज्ञापन

विजय साहू की पंचायत चुनाव के दौरान से ही मुन्नूलाल यादव के परिवार से विवाद चल रहा था। बीते शुक्रवार को विजय और दूसरे पक्ष के रोहित के बीच बाइक टकराने को लेकर विवाद हुआ था। तब गांव के लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया था। आरोप है कि शनिवार रात दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके घर पर चढ़कर हमला बोल दिया। जिसमें विजय और उनके चाचा प्रधान अखिल गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की तहरीर करेली थाने में दी गई लेकिन करेली पुलिस ने केवल एनसीआर दर्ज की थी। इस बात को लेकर भाजपा नेताओं गहरी नाराजगी थी। विजय की हालत नाजुक देखकर परिजन उसे एसआरएन अस्पताल से लखनऊ ले गए। मंगलवार रात विजय ने दम तोड़ दिया। विजय की मौत से पत्नी साधना, दोनों बेटों, बेटी और घरवालों का रोकर बुरा हाल है। बुधवार शाम को परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। विहिप नेता पवन श्रीवास्तव और भाजपा के  महानगर उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता समेत तमाम भाजपा नेता परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। इस दौरान गांव में भारी पुलिस बल मौजूद रहा। गुरुवार को भाजपा नेता का करेंहदा घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। पवन श्रीवास्तव का आरोप था कि पुलिस ने दो आरोपियों का नाम सपा नेताओं के दबाव में निकाल दिया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया जाएगा। एसओ करेली आनंद पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर धारा बढ़ाई जाएगी। तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed