फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   bjp leader keshav maurya

जंगलराज के मुखिया हैं अखिलेश : केशव

Tue, 06 Dec 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Tue, 06 Dec 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
bjp leader keshav maurya
other
गंगापार और यमुनापार के विभिन्न इलाकों का भ्रमण करने के बाद भाजपा की परिवर्तन यात्रा सोमवार की शाम शहर में प्रवेश कर गई। यहां यात्रा की अगुवाई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद केशव प्रसाद मौर्य ने की। शहर के तमाम चौराहों पर हुई सभा में केशव के निशाने पर मुख्य रूप से सपा ही रही। उन्होंने अखिलेश सरकार की कार्यशैली पर तो सवाल उठाए। कहा, यूपी में जंगलराज है और अखिलेश उसके मुखिया हैं। यह भी कहा कि इस बार सपा की साइकिल पंक्चर नहीं, बल्कि रौंदनी है। जय श्री राम के जयकारे लगाने के साथ ही केशव ने मोदी सरकार की शान में एक से बढ़कर एक कसीदे पढ़े।
विज्ञापन


अपने निर्धारित समय से घंटों विलंब से भाजपा की परिवर्तन यात्रा शाम 6.30 बजे के आसपास यमुना ब्रिज पार करने के बाद कीडगंज पहुंची। यमुना ब्रिज के पहले ही सांसद केशव प्रसाद मौर्य ने परिवर्तन यात्रा की कमान संभाल ली। नये यमुना ब्रिज, कीडगंज, आर्य कन्या चौराहा, सुलाकी चौराहा, रामबाग चौराहा, मेडिकल, सुभाष चौराहा समेत तमाम स्थानों पर केशव ने ही यात्रा का संचालन किया। उन्होंने कांग्रेस मुक्त भारत और सपा, बसपा मुक्त उत्तर प्रदेश की बात प्रमुखता से कही। नोट बंदी पर भी वे आज खुलकर बोले। कहा, पीएम मोदी का यह फैसला सराहनीय है।
विज्ञापन


कांग्रेस, सपा, बसपा समेत तमाम विपक्षी दल इस फैसले से घबरा गए हैं। उन्होंने पीएम मोदी की स्टाइल  में परिवर्तन रथ की छत से लोगों से सीधा संवाद भी किया। कहा, पीएम जानते हैं कि आम लोगों को थोड़ी बहुत परेशानी हुई है, लेकिन क्या आप भ्रष्टाचार मुक्त भारत  में हमारा साथ देंगे या नहीं। इस पर वहां मौजूद हुजूम ने हां में ही अपना जवाब दिया। केशव ने कई स्थानों पर बसपा सुप्रीमो मायावती को भी निशाने पर लिया। बोले, नोटबंदी से सबसे ज्यादा परेशान बहन जी ही हुई हैं। इस दौरान परिवर्तन रथ में कानपुर से भाजपा विधायक सतीश महाना, भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, नगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता और यात्रा संयोजक पदुम जायसवाल ने भी लोगों का अभिवादन किया। इसके पूर्व यमुना पार में यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। यहां यात्रा की अगुवाई केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, अनुप्रिया पटेल, सांसद श्यामा चरण गुप्ता, विधायक रीता बहुगुणा जोशी ने की। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत और अनुप्रिया पटेल ने भी सपा और बसपा मुक्त उत्तर प्रदेश करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed