फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP is being defeated by SP-BSP alliance.

भाजपा के लिए गठबंधन बन गया गांठ

Mon, 13 May 2019 01:07 AM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 May 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
BJP is being defeated by SP-BSP alliance.
sp bsp - फोटो : अमर उजाला
भदोही लोकसभा संसदीय क्षेत्र के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के लिए गठनबंधन प्रत्याशी की बढ़त विजय रथ में पहिये में गांठ की तरह फंसी है। मतदाताओं की चुप्पी और एक प्रत्याशी की उदासीनता परिणाम बदलने का कारण बन सकता है। पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता श्यामसूरत उपाध्याय की अस्वस्थता कांग्रेसियों पर भारी पड़ती दिखी। कुल मिलाकर मुकाबला सीधी लड़ाई का बन गया है। वहीं मैदा में सड़क निर्माण की मांग पूरी न होने पर लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। बाद में लोग अफसरों के समझाने पर माने।
विज्ञापन

क्षेत्र के समोधीपुर, गोपालीपुर, सिरसा, मधवा, वृंदावन, मोहद्दीपुर, दसना, प्रतापपुर कला, अतरसुइया, सरायममरेज, बारी, भेलखा, अनुआ, खिजिर पुर आरा कला प्राथमिक विद्यालय समेत अन्य केंद्रों पर सुबह से ही ग्रामीणों का उत्साह रहा। इन केंद्रों के बाहर सुबह साढ़े छह बजे ही वोटर जुटने लगे थे। मुस्लिम वोटरों में भारी उत्साह रहा। इनमें से ज्यादातर ने रमजान के मद्देनजर सुबह-सुबह ही मताधिकार किया।
विज्ञापन


क्षेत्र में बनाए गए पिंक बूथ पर महिलाएं सेल्फी लेते दिखीं। महिलाओं ने खुलकर कहा कि विकास और क्षेत्र में रहने वाले प्रत्याशी को तरजीह देने की बात कही। पहली बार वोट देने आई सृष्टि ने मोदी मैजिक चलने की बात कही। यहां भाजपा और गठबंधन के अभिकर्ताओं से अलग-अलग हुई बातचीत में दावे जीत के किए गए लेकिन स्थिति कांटे की टक्कर की बनी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुपर जोनल मजिस्ट्रेट गुडाकेश शर्मा के मुताबिक क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण रहा। उन्होंने बताया कि गर्मी के बाद भी लोगों ने बढ़चढ़कर मताधिकार का प्रयोग किया।

कब कितना हुआ मतदान
समय - मतदान प्रतिशत

नौ बजे - 9
11 बजे - 24
एक बजे - 30
तीन बजे - 38.15
पांच बजे - 46.33
मतदान की समाप्ति पर - 52.3



हंडिया विधानसभा क्षेत्र

सुबह बूथों पर रहा सन्नाटा, दोपहर बाद लगी कतारें
भदोही संसदीय क्षेत्र के हंडिया विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर दोपहर तक सन्नाटा पसरा रहा। भीषण गर्मी को वजह मानकर मायूस हुए विभिन्न दलों के अभिकर्ता करीब एक बजे खुश हुए। अचानक बूथों पर बढ़ी भीड़ ने सुबह का अंतर दो घंटे में पाट दिया। दिग्गजों का क्षेत्र रहे हंडिया में इस बार मतदान शांतिपूर्ण मतदान हुआ। तीन बजे से मतदान समाप्ति तक  कई बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी रही। यहां भाजपा, गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला दिखा।

यहां कई बूथों पर मतदान प्रक्रिया देर से शुरू हुई। किरांव, धारुपुर,सरांयपीथा, देवां, परवां, खपटिहा समेत एक दर्जन से अधिक गांवों के पोलिंग बूथों पर जोर आजमाइश चलती रही। बूथों पर लोग दोपहर बाद कतार लगाए मतदान का इंतजार करते दिखे। यहां पार्टी से इतर अपने-अपने पक्ष के लोगों को कुछ बड़े नेता दल विशेष के लिए मतदाताओं को प्रेरित करते रहे। यहां यह काम गुपचुप ढंग से किया गया। मतदाता सूची, वोटर पर्ची की दिक्कत सैकड़ों नहीं हजारों लोगों पर भारी पड़ी।


 आदर्श मतदान केंद्र मर्रो धनूपुर में मतदाताओं में खासा उत्साह रहा। अन्य दलों के नेताओं के साथ स्थानीय विधायक हाकिमलाल बिंद क्षेत्र भ्रमण करते रहे। इस विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री राकेश धर त्रिपाठी का खासा प्रभाव बताया जाता है। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय झिरिहिरी के बूथ पर मतदान किया।

कब कितना हुआ मतदान
समय - मतदान प्रतिशत

नौ बजे - 4.9
11 बजे - 11
एक बजे - 33
तीन बजे - 41
पांच बजे - 56
मतदान की समाप्ति पर - 58
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed