फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP created ruckus to hide its defeat: Rajabhaiya

भाजपा ने अपनी हार छिपाने के लिए किया बवाल - राजाभैया

Sun, 04 Jul 2021 01:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 04 Jul 2021 01:34 AM IST
सार

जब पंचायत चुनाव में सात सदस्यों को जीत मिली, तो 29 सदस्य कैसे भाजपा के साथ खड़े हो जाएंगे। मोदी और योगी ने भाजपा को शीर्ष पर पहुंचाया, मगर यहां के नेता पार्टी को गर्त में धकेल रहे हैं।

विज्ञापन
BJP created ruckus to hide its defeat: Rajabhaiya
pratapgarh news : पत्रकारों से बातचीत करते रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया। - फोटो : prayagraj

विस्तार

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया ने कहा कि भाजपा ने अपनी हार को छिपाने के लिए जो बवाल किया, वह जनप्रतिनिधियों के लिए बेहद शर्मनाक है। पत्रकारों से बात करते हुए राजाभैया ने कहा कि भाजपाई जिला प्रशासन पर दबाव बनाकर जीत हासिल करना चाहते थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब पंचायत चुनाव में सात सदस्यों को जीत मिली, तो 29 सदस्य कैसे भाजपा के साथ खड़े हो जाएंगे। मोदी और योगी ने भाजपा को शीर्ष पर पहुंचाया, मगर यहां के नेता पार्टी को गर्त में धकेल रहे हैं। उन्होंने बैरीकेडिंग तोड़ने, प्रवेश द्वार तोड़ने की कोशिश, पुलिस कर्मियों से धक्कामुक्की की निंदा करते हुए कहा कि प्राय: धरना-प्रदर्शन विपक्ष के लोग करते थे। अब अपनी ही सरकार के खिलाफ भाजपाई प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की प्रत्याशी माधुरी पटेल को मिली जीत ऐतिहासिक है। जिला पंचायत अध्यक्ष का पद सामान्य महिला के लिए था, मगर मैंने पिछड़ी जाति की महिला को मैदान में उतारा था। इस मौके पर एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह, बाबागंज विधायक विनोद सरोज मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed