फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP completes its election promise

भाजपा ने पूरा किया अपना चुनावी वादा

Thu, 20 Jul 2017 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 20 Jul 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
BJP completes its election promise
योगी आदित्यनाथ
प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने यूपी लोक सेवा आयोग की भर्तियों में भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाया था। इसके लिए भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में उल्लेख किया था कि सत्ता में आनेे के बाद पार्टी आयोग द्वारा की गई भर्तियों की सीबीआई जांच करवाएगी। अब बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की 2012 से हुई सभी भर्तियों की सीबीआई जांच कराने का एलान कर अपना चुनावी वादा पूरा किया है।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के पूर्व भाजपा ने लोकसेवा आयोग द्वारा की गई भर्तियों की जांच सीबीआई द्वारा करवाए जाने की बात जोर शोर से की थी। हालांकि प्रदेश में सपा की सरकार रहते हुए प्रतियोगी छात्रों द्वारा आयोग में भर्ती की सीबीआई जांच कराये जाने के आंदोलन में तब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने भी शिरकत की थी। केशव प्रतियोगी छात्रों के साथ जेल भी गए। इसके पहले भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने भी आयोग द्वारा की गई भर्तियों के खिलाफ प्रदेश व्यापी आंदोलन किया था। स्थानीय स्तर पर भी भाजपाइयों ने प्रतियोगी छात्रों के साथ इसे लेकर व्यापक आंदोलन किया।
विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भाजपा ने लगातार इसके लिए मुहिम भी छेड़ दी थी। विधानसभा चुनाव के पूर्व वाराणसी में आयोजित एक चुनावी रैली में भी पीएम मोदी ने यह मामला उठाया तो प्रतियोगी छात्रों को लगा अब निश्चित ही सीबीआई जांच का एलान होगा। फिलहाल सरकार बनने के बाद से ही युवा इस निर्णय का इंतजार कर रहे थे। योगी ने भर्तियों की सीबीआई जांच का एलान कर एक अहम वादा पूरा कर दिया है। इस बारे में प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह का कहना है कि पार्टी के संकल्प पत्र में ही सीबीआई जांच कराये जाने की बात शामिल की गई थी। संकल्प पत्र में जो भी वादे किए हैं उसे पार्टी पूरा कर रही है। आयोग की भर्तियों की सीबीआई जांच का इलाहाबाद की जनता की ओर से मैं स्वागत करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed