{"_id":"589f71d14f1c1b875237d408","slug":"bjp-candidates-and-supporters-clashed-in-soranv-unpaid","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोरांव में अद और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोरांव में अद और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 12 Feb 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
महा संग्राम
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरांव विधान सभा क्षेत्र से अपना दल प्रत्याशी के बेटे के शनिवार दोपहर भाजपा प्रत्याशी के कार्यालय पहुंचने पर जमकर हंगामा हो गया। इस दौरान फायरिंग भी हुई। मामले को लेकर दोनों दलों के प्रत्याशी समर्थकों के साथ सोरांव थाने में दिन भर जुटकर एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे। दोनों पक्षों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सोरांव कस्बे में इलाहाबाद-प्रतापगढ़ मार्ग पर भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र चौधरी का कार्यालय है। बताते हैं कि लगभग साढ़े 11 बजे अपना दल प्रत्याशी जमुना प्रसाद सरोज का बेटा जैनेन्द्र प्रसाद उर्फ सनी वहां पहुंचा तो बवाल हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। दोनों ने ही एक दूसरे पर फायरिंग और मारपीट का आरोप लगाया। अद प्रत्याशी ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि विरोधियों द्वारा चलाई गई गोली उनके बेटे के हाथ में लगी है।
उनका कहना है कि शनिवार सुबह ब्लाक प्रमुख मऊआइमा सुधीर मौर्य ने फोन पर बताया कि सोरांव विधान सभा सीट अद के खाते में चली गई है। सुरेन्द्र चौधरी को बैठा दिया गया है। भाजपा कार्यकर्ता कल से अद का प्रचार करेंगे। इस विषय पर चर्चा करने के लिए ब्लाक प्रमुख ने अपना दल के प्रत्याशी से कहा तो उन्होंने अपने बेटे जैनेन्द्र को ब्लाक प्रमुख के पास भेज दिया। सनी जब सुधीर मौर्य से बात कर रहा था तभी सुरेन्द्र चौधरी दर्जनों साथियों के साथ पहुंचे और मारपीट और फायरिंग की। आरोप है कि इसी दौरान उन लोगों ने गोली चलाई जो सनी के हाथ में लगी। उधर, भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र चौधरी का आरोप है कि अपना दल प्रत्याशी का बेटा सनी अपने साथियों के साथ आया और पिता के समर्थन में बैठने के लिए धमकी दी। मना करने पर मारपीट और फायरिंग की। सोरांव थानाध्यक्ष प्रभात कुमार यादव ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।