फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP attacked under the pretext of the Center ---- Mukul Rohatgi

मुकुल रोहतगी के बहाने भाजपा पर हमला

Mon, 10 Aug 2015 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 10 Aug 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के खिलाफ तथा भर्तियों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आंदोलनरत प्रतियोगियों ने एटार्नी जनरल मुकुल रोहतगी के बहाने भाजपा पर हमला बोला है। प्रतियोगियों का कहना है कि नियुक्ति के मामले में 13 अगस्त को हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई के दौरान आयोग अध्यक्ष के पक्ष में मुकुल रोहतगी के मौजूद रहने की उम्मीद है। इस पर उन्होंने आयोग से न्यायिक खर्च का हिसाब भी मांगा है।
विज्ञापन


मुकुल रोहतगी आरओ-एआरओ-2013 तथा पीसीएस-2015 प्रारंभिक परीक्षा के पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट में आयोग का पक्ष रख चुके हैं। अब 13 अगस्त को हाईकोर्ट में आयोग अध्यक्ष की तरफ से खड़ा होने की सूचना से प्रतियोगियों में नाराजगी है। प्रतियोगियों का कहना है कि इससे भाजपा और सपा के बीच गठजोड़ होने की आशंका को बल मिलता है। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के अवनीश पांडेय का कहना है कि मुकुल रोहतगी को वकील करने के लिए आयोग अध्यक्ष के पास पैसा कहां से आता है। जबकि, आयोग का एक पैनल भी है। अयोध्या सिंह का कहना है कि यदि मुकुल रोहतगी डॉ.अनिल यादव के पक्ष में खड़े होते हैं तो प्रतियोगी गांव-गांव जाकर भाजपा-सपा गठजोड़ का पर्दाफाश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed