{"_id":"5d20e2688ebc3e6cb025b31a","slug":"bjp-allahabad-news-ald2487219156","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मठ कार्यकर्ताओं के बल पर लहराया भाजपा का परचम: स्वाति सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मठ कार्यकर्ताओं के बल पर लहराया भाजपा का परचम: स्वाति सिंह
विज्ञापन
हादीहाल में भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में बोलती प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह।
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। इन्हीं के बल पर पार्टी की दशा और दिशा तय होती है। कर्मठ कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज देशभर में भाजपा का परचम लहराया है। पार्टी की मजबूती में इनकी भूमिका अहम होती है।
शनिवार को शहर के हादीहाल में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभांरभ करते हुए जिले की प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह ने उक्त बातें कही। आगे कहा कि जिले के कार्यकर्ताओं की कार्यशैली की जितनी प्रसंशता की जाए कम है। चाहे विधानसभा चुनाव हो या फिर लोकसभा चुनाव, कार्यकर्ताओं ने अपनी अहम भूमिका निभाई है। उन्हीं की कर्मठता के बल पर ही रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें। निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर सक्रिय कार्यकर्ता की सूची में अपना नाम दर्ज कराए। सांसद संगम लाल गुप्ता ने कहा कि बूथवार कार्यकर्ता अपनी टीम तैयार कर सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाए, ताकि एक नया रिकार्ड बनाया जा सके।
रानीगंज विधायक धीरज ओझा ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में एक लाख से अधिक सदस्य बनाए जाएंगे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र व संचालन अशोक मिश्र ने की। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, ठाकुर प्रकाश सिंह, भाजयुमो काशी क्षेत्र के महामंत्री वरूण प्रताप सिंह, महामंत्री अशोक मिश्र, केके सिंह, देवानन्द त्रिपाठी, जवाहर लाल श्रीवास्तव, माधुरी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
भाजयुमो जिलाध्यक्ष व प्रदेश मीडिया प्रभारी को पढ़ाया शिष्टाचार का पाठ
शहर के हादीहाल में आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता व प्रदेश मीडिया प्रभारी समेत व भाजपा के पदाधिकारियों में मंच पर मेहमानों के लिए लगाई गई कुर्सी पर बैठने की होड़ रही। जिसके चलते मंच पर धक्कामुक्की होने लगी। यह देख जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने माइक थामते सभी को शिष्टाचार का पाठ पढ़ाया।
बीच कार्यक्रम में गुल हुई बिजली
सदस्यता अभियान कार्यक्रम के बीच में ही बिजली गुल हो गई। करीब 10 मिनट तक सभागार में अंधेरा छाया रहा। इस दौरान कार्यकर्ता भारत माता की जय, वंदेमारतम के जयकारे लगाते रहे।