फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP ahead of expenditure in Allahabad

इलाहाबाद में खर्च के मामले में भाजपा सबसे आगे

Thu, 02 May 2019 12:51 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 May 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
BJP ahead of expenditure in Allahabad
महिला व परिवार कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी - फोटो : amar ujala
फूलपुर और इलाहाबाद दोनों ही लोकसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार खर्च के मामले में सबसे आगे हैं। इलाहाबाद में पार्टी प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी अब तक नौ लाख 24 हजार 407 रुपये खर्च कर चुकी हैं। वहीं सपा के राजेंद्र प्रताप सिंह ने छह लाख 12 हजार 334 रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन


इलाहाबाद के प्रत्याशियों ने बुधवार को अब तक हुए खर्च का ब्योरा प्रेक्षक व्यय चौधरी सुनील भागवत के सामने प्रस्तुत किया। सीटीओ राकेश सिंह की मौजूदगी में देर शाम तक चले निरीक्षण में कई प्रत्याशियों की ओर से प्रस्तुत डिटेल में खामी भी मिली, जिसे दुरुस्त कराया गया। साथ ही नोटिस दिया गया। आम आदमी पार्टी की भवानी सिंह तथा निर्दलीय रविंद्र कुमार श्रीवास्तव अनुपस्थित रहे। प्रेक्षक ने इन्हें नोटिस भेजने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


कांग्रेस के योगेश शुक्ला तीन लाख 23 हजार 385 रुपये खर्च किए हैं। कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया के गिरधर गोपाल ने 47600 रुपये अब तक खर्च किए हैं। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के गायत्रीप्रसाद ने सबसे कम 25 हजार रुपये खर्च किए हैं। प्रगतिशील समाज पार्टी के अजीत कुमार पटेल ने 1,46,190, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अभिमन्यु 1,51,318, सनातन संस्कृति रक्षा पार्टी के ओम गुरु चरनदास ने 34,090, परिवर्तन समाज पार्टी के राम पाल ने 34,070, अन्नदाता पार्टी के शिवदत्त शुक्ला ने 49,075, लोक गठबंधन पार्टी के शिव प्रसाद 1,18,704 तथा निर्दलीय अजय कुमार ने 64,875 रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनोवा गाड़ी चलाने वाले सतर्क रहें। उनके खिलाफ एफआईआर लिखे जाने की सूचना किसी भी वक्त मिल सकती है। चुनाव के लिए प्रशासन को पर्याप्त इनोवा गाड़ी नहीं मिली है। प्रशासन को 80 इनोवा गाड़ी की आवश्यकता है लेकिन अभी तक मात्र पांच ही मिल पाई है। इस पर डीएम ने परिवहन विभाग के अफसरों पर नाराजगी जताई। साथ ही इनोवा वाहन मालिकों के खिलाफ  एफआईआर लिखाने का आदेश दिया। इसी क्रम में एआरटीओ रविकांत शुक्ला, भूपेश सिंह और सुरेश कुमार मौर्या की ओर से इनोवा मालिकों के खिलाफ संबंधित थानों में एफआईआर लिखाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed