{"_id":"58efd9a74f1c1bbc7fcf7866","slug":"bishops-wash-feet-of-pilgrims","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिशप ने धोए श्रद्धालुओं के पांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिशप ने धोए श्रद्धालुओं के पांव
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 14 Apr 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड फ्राइडे की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को ‘मांडी थर्सडे’ श्रद्धापूर्वक मनाया गया। ऑल सेंट्स कैथिड्रल, सेंट जोसेफ कैथिड्रल, यीशु दरबार, जमुना चर्च, लाल गिरजाघर, कटरा चर्च, चौक चर्च, सेंट पाल्स, सेंट पीटर्स सहित शहर के तमाम गिरजाघरों में विशेष पूजा-प्रार्थना सभाओं के बीच प्रभु के दुख भोग पर चिंतन मनन किया गया। वहीं प्रवचन में यीशु की महिमा बखानी गई। जुटे मसीहियों ने प्रभु के संदेेश को आत्मसात करते हुए उसके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
सेंट जोसेफ कैथिड्रल में विशेष प्रार्थना सभा के दौरान रोमन कैथालिक के इलाहाबाद धर्मप्रांत के बिशप राफी मंजली ने प्रभु के दुख भोग पर प्रवचन के बाद उनका संदेश दिया। साथ ही परंपरा के मुताबिक श्रद्धालुओं के पांव भी पखारे। कहा, मसीही समुदाय मानवता की रक्षा के लिए समर्पित है। हमारा प्रयास हो कि हम दूसरों की सुख, शांति और उन्हें आनंद देने सहित समाज की भलाई के लिए भी सदैव तत्पर, प्रयासरत रहें। यही यीशु का संदेश है। प्रार्थना सभा में पल्ली पुरोहित फादर एफजे फ्रांसिस सहित सभी धर्म बहनें, फादर, सेंट जोसेफ कालेज, सेंट मेरीज कान्वेंट के अध्यापक-अध्यापिकाएं मौजूद थीं। वहीं आल सेंट्स कैथिड्रल में पादरी गैब्रियल दाऊद ने कहा, परमेश्वर के वचनों में विश्वास करने वाला ही सच्चे अर्थों में उनका पुत्र या पुत्री होने का दावा कर सकता है।
प्रभु यीशु ने संपूर्ण मानवता को विनम्रता की सीख दी। सेंट पीटर्स चर्च के पादरी प्रवीण मैसी के मुताबिक क्रूस पर लटकाए जाने से पहले प्रभु यीशु ने आज ही के दिन अपने चेलों के साथ अंतिम भोज किया, उनके पांव धोए और सभी को विनम्र होने की सीख दी। कहा, मेरी ही तरह तुम्हें भी अपने से छोटे से भी विनम्र और मृदु व्यवहार रखना होगा।
विज्ञापन
परमेश्वर पुत्र यीशु का बलिदान दिवस ‘गुडफ्राइडे’. शुक्रवार को मानव मुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाएगा। गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाओं के बीच यीशु के क्रूस पर चढ़ने से पहले उनके अंतिम सात वचन दोहराए जाएंगे।
0 आल सेंट्स कैथिड्रल में पल्ली पुरोहित गैब्रियल दाउद, होली ट्रिनिटी चर्च में पल्ली पुरोहित राजेश जोसेफ और म्योराबाद स्थित सेंट पीटर्स चर्च में पल्ली पुरोहित प्रवीण मैसी की देखरेख में विशेष प्रार्थनाएं होंगी।
0 सेंट जोसेफ कैथिड्रल में सुबह 7.30 बजे अंग्रेजी, नौ बजे हिंदी और दिन में 11 बजे मलयालम में विशेष प्रार्थना होगी। शाम छह बजे प्रभु दुख भोग स्मरण शब्द समारोह में बाइबिल पाठ, महा प्रार्थना, पवित्र क्रूस उपासना, परम प्रसाद वितरण होगा।
0 कटरा चर्च में पादरी मनीष जैदी की देखरेख में सुबह नौ बजे खास प्रार्थना के बाद चर्च के बच्चों की ओर से ‘सलीब पर विजय’ नाटक की प्रस्तुति होगी।