फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bishop Johnson College: Principal files another case against Edgar Daan, accused of threatening to withdraw th

Bishop Johnson College : एडगर दान पर प्रिंसिपल ने दर्ज कराया एक और केस, मुकदमा वापसी के लिए धमकी देने का आरोप

Sat, 13 Jul 2024 12:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Jul 2024 12:22 PM IST
सार

थाने में मोरिस एडगर दान, एलन दास, अभिषेक बराट, आरची तिमुथी, अभिषेक व्यास, आरके सिंह सहित अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि नामजद आरोपियों में कई लोगों का आपराधिक इतिहास है। 

विज्ञापन
Bishop Johnson College: Principal files another case against Edgar Daan, accused of threatening to withdraw th
बिशप जॉनसन स्कूल में वायरल वीडियो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल की पूर्व प्रधानाचार्य ने बिशप मॉरिस एडगर दान समेत छह पर छेड़छाड़ व अन्य आरोपों में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि पूर्व में दर्ज मुकदमे में सुलह के लिए उन्हें धमकाया जा रहा है। साथ ही आरोपी उनके घर के इर्द-गिर्द मंडरा रहे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पूर्व प्रिंसिपल ने तहरीर में लिखा है कि वह बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल काॅलेज की प्रधानाचार्य हैं। विद्यालय में प्रबंधकीय विवाद है, जिस वजह से दो जुलाई को मॉरिस एडगर दान, एलन दान, अभिषेक बाराट, आरची तिमुथी व बहुत से अन्य लोगों ने विद्यालय में जबरन घुसकर उनके कार्यालय का ताला व दरवाजा तोड़कर लड़ाई-झगड़ा करते हुए अश्लील हरकत करने लगे। धक्का मारते हुए कार्यालय से बाहर धकेल दिया। इस बाबत उन्होंने उसी दिन कर्नलगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन








विज्ञापन
विज्ञापन




आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज हो जाने के बाद से ही मॉरिस एडगर दान, एलन दान, अभिषेक बाराट, आरची तिमुथी, अभिषेक व्यास, आरके सिंह व उनके कुछ अज्ञात साथी सुलह समझौता के लिए दबाब बना रहे हैं। न मानने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने के लिए धमकी दे रहे हैं। उनका व उनके परिवार का लगातार पीछा कर रहे हैं। उनके मकान के इर्द-गिर्द घूम-घूमकर धमका रहे हैं। एलन दान व आरके सिंह नैनी स्थित शुआट्स में कार्यरत हैं। आरोप यह भी है कि थाना पुलिस इनसे मिली हुई है। कर्नलगंज प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed