फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Birth anniversary of former PM Atal Bihari celebrated on Sangam beach

सुशासन दिवस : संगम तट पर मनाई गई पूर्व पीएम अटल बिहारी की जयंती, किया गया काव्य पाठ

Mon, 26 Dec 2022 12:48 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 26 Dec 2022 12:48 AM IST
सार

मुख्य अतिथि के रूप में शामिल एमएलसी एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि पूर्व पीएम का संपूर्ण व्यक्तित्व प्रणम्य योग्य है। अजातशत्रु के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। यहां अटल बिहारी अमर रहे के नारे भी लगे।

विज्ञापन
Birth anniversary of former PM Atal Bihari celebrated on Sangam beach
Prayagraj News : संगम तट पर मनाई गई पूर्व पीएम अटल बिहारी की जयंती। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्व पीएम एवं भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती केे अवसर पर रविवार को अटल काव्य प्रभात एवं अटल रत्न सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। संगम किनारे वीआईपी घाट पर हुए इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल एमएलसी एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि पूर्व पीएम का संपूर्ण व्यक्तित्व प्रणम्य योग्य है। अजातशत्रु के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। यहां अटल बिहारी अमर रहे के नारे भी लगे।

विज्ञापन


इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि हम सब पूर्व पीएम के आदर्शों का पालन कर सकें और उनके जीवन से कुछ सीख सके , ऐसा संकल्प हमें लेना चाहिए। इस दौरान काव्य पाठ में योगेश ओझा झमाझम, डॉ. आभा श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव जौनपुरी,  शैलेंद्र मधुर, राम कैलाश पाल प्रयागी आदि ने अपनी रचनाएं पेश की। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र की विभूतियों को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


इसमें भरतनाट्यम का प्रशिक्षण देने वालीं सरोज ढींगरा, शिक्षिका सीमा गुप्ता, राजकुमार शर्मा, विजय निषाद, राम कैलाश पाल प्रयागी, डॉ. आभा श्रीवास्तव, शैलेंद्र मधुर, अमित श्रीवास्तव जौनपुरी, योगेश झमाझम आदि सम्मानित होने वालों में रहे। इस अवसर पर विक्रमाजीत सिंह भदौरिया, मृत्युंजय तिवारी, पदुम जायसवाल, किरण जायसवाल आदि मौजूद रहे। भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इसके पूर्व पीएम के मन की बात भी सभी बूथों पर सुनी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Birth anniversary of former PM Atal Bihari celebrated on Sangam beach
पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देते कैबिनेट मंत्री नंदी। - फोटो : अमर उजाला।

सुशासन दिवस के रूप में मनी जयंती
पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में रविवार को मनाई गई। सांसद केशरी देवी पटेल के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में उनके चित्र पर माल्यार्पण आदि के बाद मिष्ठान का वितरण किया गया। सांसद ने भारत रत्न अटल बिहारी साहसिक प्रधानमंत्री बताते हुए उनके द्वारा पोखरण में परमाणु परीक्षण किए जाने के निर्णय की सराहना भी की। इस अवसर पर पूर्व विधायक दीपक पटेल, पवन श्रीवास्तव, चंद्रिका पटेल, सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में आरएसएस के प्रयाग दक्षिण के केशव नगर की ओर से सेवा समिति विद्या मंदिर इंटर कालेज में पूर्व पीएम अटल बिहारी एवं भारत रत्न महामना मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर प्रांत  सह व्यवस्था प्रमुख राकेश सेंगर, राजेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे। 

संयुक्त राष्ट्र संघ को हिंदी में संबोधित करने  वाले पहले नेता थे अटल : नंदी
सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने पूर्व पीएम की जयंती के अवसर पर मुट्ठीगंज मंडल के रोटरी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी संयुक्त राष्ट्र संघ को हिंदी में संबोधित करने वाले पहले नेता थे। वह एक कवि, लेखक, पत्रकार, राजनेता, स्वतंत्रता सेनानी और दूरदर्शी व बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, मुट्ठीगंज मंडल अध्यक्ष किशोरी लाल जायसवाल आदि मौजूद रहे। 

पूर्व पीएम के निर्णयों की हुई सराहना
पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती के मौके  पर सरस्वती पार्क, मुल्ला का हाता कालोनी में आयोजित कार्यक्रम  में उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल में लिए गए साहसिक निर्णयों की सराहना की गई। कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि के रूप में शामिल डा. नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने अटल बिहारी जी से जुड़े तमाम संस्मरण साझा किए। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष वीपी श्रीवास्तव, भाजपा नेता कुश श्रीवास्तव, अवधेश चंद्र गुप्ता, भोला तिवारी, आशुतोष श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।  इसी क्रम में भाजपा नेता अविनाश दुबे के  नेतृत्व में रविवार को जयंती के मौके पर राजापुर हनुमान मंदिर में सुंदर कांड का पाठ करवाने के बाद प्रसाद का वितरण करवाया गया। इस अवसर पर विजय मिश्रा, डा. प्रशांत पांडेय, अजय मिश्रा आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed