{"_id":"626afcd3fc8fb17258270aa6","slug":"bikes-collided-due-to-imbalance-two-friends-died-allahabad-news-ald3319254147","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : असंतुलित होकर बाइकें टकराईं, दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : असंतुलित होकर बाइकें टकराईं, दो दोस्तों की मौत
विज्ञापन
असंतुलित होकर बाइकें टकराईं, दो दोस्तों की मौत
एक को ट्रक ने कुचला, दूसरे की सिर में गंभीर चोट लगने से गई जान
प्रयागराज। पूरामुफ्ती में बम्हरौली के पास हुए सड़क हादसे में दो दोस्तों बलराम रैदास(19) और सोनू(21) की मौत हो गई। जबकि उनका दोस्त अरमान गंभीर रूप से जख्मी हो गया। तीनों दो बाइकों पर सवार होकर कौशांबी लौट रहे थे तभी रास्ते में संतुलन बिगडने से उनकी बाइकें आपस में टकरा गई। इस दौरान एक को ट्रक ने कुचल दिया जबकि दूसरे की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया है।
बलराम पुत्र सीताराम और सोनू पुत्र बड़ेलाल पिपरी, कौशांबी के मोहम्मदपुर मनौरी के रहने वाले थे। दोनों शहर में मजदूरी करते थे। रोज की तरह बृहस्पतिवार को भी वह काम खत्म करने केबाद घर लौट रहे थे। एक बाइक पर बलराम था जबकि दूसरी बाइक पर सोनू व उसका दोस्त अरमान निवासी बलीपुर टाटा, चरवा कौशाम्बी सवार थे। शाम करीब सात बजे वह बम्हरौली स्थित ग्लास फैक्ट्री के पास पहुंचे थे कि तभी संतुलन बिगड़ने से उनकी बाइकें आपस में टकरा गईं। इससे दोनों सड़क पर जा गिरे। इस दौरान पीछे से आए ट्रक ने बलराम को कुचल दिया जिससे मौकेपर ही उसकी मौत हो गई। उधर सिर में चोट लगने से सोनू ने भी दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही अरमान को अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।