फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bikers stun passers-by

बाइकर्स के स्टंट ने राहगीरों को सहमाया

Thu, 17 Aug 2017 02:22 AM IST
Bikers stunt passers-by
Bikers stunt passers-by Updated Thu, 17 Aug 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
Bikers stun passers-by
दिखानी होगी वैधानिक चेतावनी - फोटो : Getty
शहर में बाइकर्स का उत्पात बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस पर आजादी की मस्ती के चक्कर में पावर बाइक सवार युवकों ने तेज रफ्तार में जगह-जगह स्टंट किए, जिससे राहगीर घबराए रहे। कई लोग बाइक की चपेट में आकर चुटहिल भी हुए। नए पुल पर आधी रात तक बाइकर्स स्टंट करते रहे मगर उन्हें रोकने और वहां से हटाने के लिए पुलिस ने कुछ नहीं किया। यही हाल रहा तो दिल्ली की तरह यहां भी बाइकर्स का स्टंट जानलेवा साबित हो सकता है।
विज्ञापन


इधर करीब तीन-चार साल से शहर में कई बाइकर्स गैंग बन गए हैं, जो स्टंट करते रहते हैं। शहर में युवकों के पास दो से पांच लाख रुपये कीमत की दर्जनों बाइक हैं। ये युवक अपनी पावर बाइक पर हवा की रफ्तार से चलते और उल्टे-सीधे ढंग से स्टंट करते हैं। पुलिस ने यदा-कदा खतरनाक ढंग से पावर बाइक चलाने वाले युवकों को रोककर कार्रवाई भी की मगर उससे फर्क नहीं पड़ा। मंगलवार को भी बाइकर्स गैंग ने खूब उत्पात किया। स्वतंत्रता दिवस पर दोपहर से रात तक बाइकर्स सड़कों पर जबरदस्त रफ्तार से बाइक भगाते हुए स्टंट करते रहे।
विज्ञापन


कभी वे 100 की स्पीड में बाइक पर आड़ा-तिरछा करते तो कभी अगला या पिछला पहिया उठा देते। तेज गति में बाइक चलाते हुए स्टैंड को सड़क पर रगड़ते रहे जिससे चिंगारी उठती रही। खासतौर से सिविल लाइंस, जार्जटाउन, कैंट इलाके की चौड़ी सड़कों पर रात तक बाइकर्स का स्टंट जारी रहा। नए यमुना पुल पर तो बाइकर्स के स्टंट से राहगीर परेशान और घबराए रहे। आधी रात तक नए पुल पर पावर बाइक पर युवक फुल स्पीड में स्टंट करते रहे। स्टंट की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो व्यक्ति और बाइक सवार एक युवक जख्मी भी हुआ, मगर बाइकर्स मनमानी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइकर्स का स्टंट जानलेवा हो गया है। मंगलवार रात ही दिल्ली में स्टंट के दौरान हुए हादसे में बाइकर्स गैंग के एक युवक की मौत हो गई। चार साल पहले यहां भी नए पुल पर पावर बाइक पर फुल स्पीड में रेसिंग के दौरान कोतवाली क्षेत्र के होटल कारोबारी के बेटे की जान चली गई थी। उसकी बाइक  अपने दोस्त की बाइक से टकरा गई थी। दोनों बाइक समेत दूर तक घिसट गए थे। इस घटना में कारोबारी के बेटे की जान चली गई जबकि दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गया था।


‘बाइकर्स गैंग की खतरनाक हरकतों और स्टंट पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए कुछ खास उपाय करने होंगे ताकि जानलेवा स्टंट रोका जा सके। बाइकर्स गैंग से जुड़े युवकों का पता लगाकर उनके घर में भी कार्रवाई की चेतावनी दी जाएगी। नए पुल पर पुलिसकर्मियों को इस काम में लगाया जा रहा है।’
-कुलदीप सिंह, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed