{"_id":"5db62a268ebc3e93b147dec2","slug":"bike-rider-falls-dead-in-road-built-pit-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर बने गड्ढे में गिरा बाइक सवार युवक, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर बने गड्ढे में गिरा बाइक सवार युवक, हुई मौत
Mon, 28 Oct 2019 05:07 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फूलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फूलपुर
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 28 Oct 2019 05:07 AM IST
विज्ञापन
शव (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
फूलपुर के कोतवाली क्षेत्र के खंसार गांव के सामने फूलपुर-मुबारकपुर मार्ग पर बने गड्ढे में बाइक से गिरने पर युवक की मौत हो गई। रविवार शाम बाइक द्वारा अपने घर जा रहे सुवंसा प्रतापगढ़ के बैरनपुर गांव निवासी अलमत अपनी बाइक से फूलपुर से घर वापस जा रहा था।
विज्ञापन
युवक फूलपुर मुबारकपुर मार्ग पर खंसार गांव के सामने धंसी सड़क पर अचानक बाइक से उछल कर गिर पड़ा। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ जाने के कारण ग्रामीणों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इलाज के लिए ले अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई। घटना से घर मे कोहराम मच गया।