{"_id":"68a78ddbe0600c0771054ed2","slug":"bike-rider-died-in-an-accident-on-rambagh-overbridge-could-not-be-identified-allahabad-news-c-358-1-pr11004-129062-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: रामबाग ओवरब्रिज पर हादसे में बाइक सवार की मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: रामबाग ओवरब्रिज पर हादसे में बाइक सवार की मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त
Fri, 22 Aug 2025 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
जॉर्जटाउन थाना क्षेत्र के मेडिकल चौराहे के पास ओवरब्रिज पर बृहस्पतिवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना पर जॉर्जटाउन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।
इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में मृतक का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मृतक की बाइक के नंबर प्लेट पर नंबर भी मिटा हुआ है। उसके पास से ऐसी कोई चीज नहीं मिली जिससे उसकी पहचान हो सके। उसने काली शर्ट और काली पैंट पहन रखी थी। पुलिस देर रात तक शव के शिनाख्त में जुटी रही।