फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bike kept on the track before the arrival of Rajdhani Express, accident averted

प्रयागराज : राजधानी एक्सप्रेस को डीरेल करने की साजिश नाकाम, ट्रैक पर रख दी गई थी बाइक

Thu, 25 Aug 2022 11:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 Aug 2022 11:19 PM IST
सार

बीती रात दो बजे के आसपास दानापुर जा रही गाड़ी संख्या 12295 संघमित्रा के ड्राइवर ने अप लाइन पर बाइक खड़ी देखी। ड्राइवर ने बिना देर किए इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। उसी दौरान डाउन लाइन से 22811 भुवनेश्वर राजधानी को गुजरना था।

विज्ञापन
Bike kept on the track before the arrival of Rajdhani Express, accident averted
राजधानी एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भुवनेश्वर से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस बुधवार की रात हादसे का शिकार होने से बच गई। प्रयागराज मंडल के ऊंचडीह-मेजा रोड के बीच अप लाइन पर किसी ने बाइक खड़ी कर दी। राहत भरी बात यह रही कि डाउन लाइन पर आ रही संघमित्रा एक्सप्रेस के ड्राइवर ने ट्रैक पर बाइक देख ली। कंट्रोल रूम पर सूचना देने के  बाद वहां आरपीएफ ने बाइक हटाई। इस दौरान आरपीएफ प्रयागराज छिवकी ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन



बीती रात दो बजे के आसपास दानापुर जा रही गाड़ी संख्या 12295 संघमित्रा के ड्राइवर ने अप लाइन पर बाइक खड़ी देखी। ड्राइवर ने बिना देर किए इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। उसी दौरान डाउन लाइन से 22811 भुवनेश्वर राजधानी को गुजरना था। गनीमत यह रही समय रहतेे  कंट्रोल रूम को इसकी सूचना मिल गई। अन्यथा ट्रैक पर खड़ी बाइक से राजधानी जरूर टकरा जाती। 

विज्ञापन

उधर कंट्रोल से सूचना मिलने के बाद  किमी संख्या 784/11-13 से पहले भुवनेश्वर राजधानी को रोक दिया गया। उसमें एस्कार्ट कर रहे आरपीएफ जवानों ने रेल ट्रैक से बाइक को हटा दिया। इस दौरान रात  2.06 बजे से 2.25 बजे तक राजधानी खड़ी  रही। लाइन क्लीयर होने के बाद ही उसे प्रयागराज जंक्शन की ओर रवाना किया गया। इस बारे में जोन के सीनियर पीआरओ डॉ. अमित मालवीय  का कहना है कि आरपीएफ ने प्रयागराज  छिवकी में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस वाकये  से रेल संचालन पर असर नहीं पड़ा है। बाकी जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed