फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Big theft at Postmaster home at peepal gaon in Dhoomanganj.

पोस्टमास्टर के घर भीषण चोरी, लाखों का सामान उड़ाया

Wed, 12 Jun 2019 12:50 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 Jun 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
Big theft at Postmaster home at peepal gaon in Dhoomanganj.
chori - फोटो : प्रयागराज

धूमनगंज के पीपलगांव में पोस्टमास्टर का घर चोर खंगाल गए। 25 हजार नगदी व कीमती जेवर समेत लाखों का माल ले उड़े। साथ ही लाइसेंसी राइफल व 35 कारतूस भी उठा ले गए। घटना के वक्त परिवार बाहर गया था। फिलहाल तहरीर के आधार पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


शाह उर्फ पीपलगांव में रहने वाले हरिओम पांडेय डाक विभाग में पोस्टमास्टर थे। पांच दिन पहले उनका निधन हो गया था। जिसके बाद परिवार के सभी लोग प्रतापगढ़ स्थ़ित अपने पैतृक आवास पर चले गए थे। उनके बेटे अभिषेक ने बताया कि बाहर जाते वक्त वह पड़ोसी राजू को मुख्य एवं एक कमरे की चाबी दे गए थे। जिनका बेटा अंशू रोजाना घर में रखे फिश ट्रैंक में मछलियों को दाना देने जाता था। मंगलवार सुबह सूचना मिली कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। जिसके बाद दोपहर में परिवार के लोग पहुंचे। घर के भीतर जाने पर सारा सामान बिखरा मिला। साथ ही आलमारी में रखे कीमती गहने व 25 हजार नगद गायब मिले। यही नहीं चोर लाइसेंसी राइफल व 35 कारतूस भी उठा ले गए। भुक्तभोगी ने बताया कि गायब गहनों में नौ अंगूठी, पांच चेन, चार झुमके, 15 बाली, तीन नेकलेस, आठ कील, दो मांगटीका, एक सोने का सिक्का, नौ पायल, दो छागल, 55 चंादी के सिक्के व अन्य शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया जिसने मौके से मिले फिंगर प्रिंट के नमूने एकत्रित किए। पुलिस जांच पड़ताल में लगी रही लेकिन चोरों का कोई सुराग हासिल नहीं हो सका। शाम को पीड़ित की ओर से तहरीर दी गई जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। धूमनगंज पुलिस ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed