आयोग में सरकार की आंख के नीचे चल रहा बड़ा खेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पूर्व की परीक्षाओं के प्रश्नपत्र को लेकर परीक्षा नियंत्रक पर सवाल उठने के बाद भी उन्हें न हटाया जाना सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा करता है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष एवं सपा नेता ऋचा सिंह ने आरोप लगाया कि पिछले वर्ष पीसीएस-2016 मुख्य परीक्षा का पर्चा लीक हुा था, इसका विरोध करने पर उन्हें सहित कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। उनका सवाल जस का तस बना रहने के बाद भी सरकार ने परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक के साथ सभी जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ऋचा सिंह ने कहा कि एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में आयोग युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। आरोप लगाया कि इस मामले में सिर्फ परीक्षा नियंत्रक ही नहीं हैं बल्कि इसके पीछे बड़ा खेल है। बड़ी मछलियों को बचाने का प्रयास बड़े स्तर से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई होगी। इस मामले में सरकार को जवाब देना होगा। युवा मंच के अनिल सिंह ने पेपर लीक एवं धांधली के मामले में सचिव जगदीश को निलंबित करने की मांग की है। प्रतियोगी छात्रों का कहना है कि 29 जुलाई 2018 को लोक सेवा आयोग ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा कराई थी, परीक्षा से पहले ही एसटीएफ ने इलाहाबाद सहित कई शहरों में साल्वर गैंग पकड़ा था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में सचिव ने लीपापोती करते हुए एसटीएफ के पकड़े गए लोगों को बचाने का काम किया था। युवा मंच ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।