फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Big accident on Prayagraj-Kanpur highway in Kaushambi, three including groom's uncle died

UP: प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, दूल्हे के चाचा समेत तीन की मौत; एक फोन से दो परिवारों में छाया मातम

Wed, 06 Mar 2024 01:40 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 06 Mar 2024 01:40 PM IST
सार

प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में दूल्हे के चाचा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से जख्मी सास-बहू समेत तीन का प्रयागराज के अस्पताल में इलाज चल रहा है। बरातियों से भरी टवेरा हाईवे पर खड़े ट्रेलर से टकराने से यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
Big accident on Prayagraj-Kanpur highway in Kaushambi, three including groom's uncle died
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर मंगलवार भोर बरातियों को लेकर वापस लौट रही टवेरा सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से टकरा गई। हादसे में दूल्हे के चाचा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि सास-बहू समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए। घायलों को प्रयागराज के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रयागराज के महमूदपुर मनौरी निवासी हीरालाल सोनी के बेटे दीपक सोनी उर्फ राहुल की सोमवार को बरात फतेहपुर जिले के हथगांव कोतवाली अंतर्गत सेमरहा निवासी श्रीराम सोनी के यहां गई थी। रात में धूमधाम से बराती दुल्हन नेहा सोनी के यहां पहुंचे।
विज्ञापन


जयमाल व भोजन के बाद रात करीब 2.45 बजे दूल्हे का चाचा दीपक (42) पुत्र योगेश कुमार निवासी रीवा (मध्यप्रदेश), टवेरा चालक महमदपुर पुरैनी निवासी वीरेंद्र कुमार, अर्चना पत्नी त्रिपुरारी निवासी फतूहा थाना सराय इनायत जनपद प्रयागराज, दीपांशी (सात माह) पुत्री त्रिपुरारी व त्रिपुरारी की मां गंगा देवी और मध्य प्रदेश के रीवा निवासी नवीन सोनी व अन्य रिश्तेदारों के साथ घर के लिए निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में कोखराज कोतवाली के कशिया गांव के समीप हाईवे पर टवेरा चालक को झपकी लगने से गाड़ी अनियंत्रित होकर सामने खड़े ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के लिए घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने दीपक, वीरेंद्र व दीपांशी को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायल प्रयागराज के अस्पताल के लिए रेफर किए गए हैं। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

बरातियों से भरी टवेरा हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से टकरा गई थी। घटना टवेरा चालक को नींद आने की वजह से हुई है। हादसे में एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हुई है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। -अवधेश विश्वकर्मा, सीओ सिराथू

एक फोन के बाद दो परिवारों में छा गया मातम, नहीं हुई दुल्हन की विदाई
कशिया के समीप हुए हादसे में दूल्हे के चाचा समेत तीन लोगों की मौत ने कोहराम मचा दिया। बरातियों की जो टवेरा ट्रेलर से टकराई थी, उसमें पीछे की सीट पर बैठे एक बराती ने फोन कर अपने पिता को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद घटना की जानकारी दूल्हे के पिता हीरालाल सोनी को हुई तो दोनों परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। लोग विवाह की रस्म पूरी कराए बगैर ही घटनास्थल के लिए निकल पड़े।

महमूदपुर मनौरी निवासी हीरालाल सोनी ने बताया कि मंगलवार को वह धूमधाम से बेटे की बारात लेकर निकले थे। बरातियों को ले जाने के लिए अन्य वाहनों के साथ ही महमदपुर पुरैनी निवासी वीरेंद्र की टवेरा किराए पर बुक की गई थी। देर रात तक विवाह की ज्यादातर रस्म पूरी हो चुकी थी।
 

इस दौरान टवेरा चालक वीरेंद्र ने घर जाने की जिद की। इस पर उनके भाई दीपक व अन्य रिश्तेदार भी घर जाने के लिए तैयार हो गए। उन लोगों के निकलने के एक घंटे बाद मनहूस सूचना मिली। घटना में कई लोगों की मौत होने की सूचना पर घराती व बराती मंझनपुर जिला अस्पताल जने के लिए निकले। अस्पताल में बच्ची समेत तीन लोगों के शव देख सभी रोने-बिलखने लगे। जो घायल थे, उनकी जान बचाने के लिए आनन-फानन में प्रयास शुरू किए गए। घायलों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। हादसे की वजह से दुल्हन की विदाई नहीं हो सकी ।

चालक के झपकी आने की वजह से हुआ हादसा
दूल्हे के पिता हीरालाल ने बताया कि गाड़ी में रहे एक रिश्तेदार ने बताया कि चालक वीरेंद्र नींद में था। कशिया के समीप हाईवे पर बेतरतीब खड़े ट्रेलर को देखकर वह अनियंत्रित हो गया। इसकी वजह से इतनी बड़ी घटना हो गई।

टवेरा में आधे घंटे तक फंसे रहे घायल
घटना की सूचना के बाद तत्काल एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई थी। टवेरा इस कदर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी कि अंदर फंसे लोगों को बाहर नहीं निकाला जा सकता था। खासकर अगला व बीच का हिस्सा चिपक गया था। एंबुलेंस कर्मियों ने क्रेन मंगाने को कहा, लेकिन क्रेन उपलब्ध नही हो सकी। बाद में खुद एंबुलेंस के स्टॉफ ने अपनी गा़ड़ी में क्षतिग्रस्त हिस्से को रस्सी से बांध कर हटाया, तब जाकर घायलों को बाहर निकाला जा सका। करीब आधा घंटे बाद लोगों को टवेरा में फंसे घायलों को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल लाया गया। तब तक तीन की मौत हो चुकी थी। जिसकी अस्पताल में डॉक्टरों ने पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed