फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bhupendra Chaudhary gave the mantra of victory to BJP workers, said - SP-BSP fight is far away

प्रयागराज : भूपेंद्र चौधरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, बोले- सपा-बसपा लड़ाई से कोसों दूर

Thu, 27 Apr 2023 12:50 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 Apr 2023 12:50 AM IST
सार

नगर निगम चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बुधवार को प्रयागराज पहुंचे। पार्टी कार्यालय में उन्होंने कमिश्नरी स्तर की बैठक की। बोले, नगर निकाय चुनाव में पार्टी का रिकार्ड बहुत अच्छा रहा है।

विज्ञापन
Bhupendra Chaudhary gave the mantra of victory to BJP workers, said - SP-BSP fight is far away
भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बुधवार को प्रयागराज पहुंचे। पार्टी कार्यालय में उन्होंने कमिश्नरी स्तर की बैठक की। बोले, नगर निकाय चुनाव में पार्टी का रिकार्ड बहुत अच्छा रहा है। इस बार के निकाय चुनाव में हर तरफ कमल खिलेगा। सपा, बसपा और कांग्रेस लड़ाई से कोसों दूर है।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा का संगठनात्मक ढांचा बूथ स्तर तक मजबूत हुआ है। भाजपा अपने संकल्प पत्र को पूरा करने में जुटी है। पहले अनुच्छेद 370 समाप्त किया, फिर श्रीराम मंदिर निर्माण शुरू कराया, अब माफिया राज को खत्म किया जा रहा है। तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं भी अमल में लाई जा रही हैं। इसके सकारात्मक नतीजे दिख रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संगठित रहें, कमल को अपना प्रत्याशी मानें। यही एक दल है जहां छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी बड़े से बड़ा पद प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, मेयर प्रत्याशी गणेश केसरवानी, निवर्तमान मेयर अभिलाषा गुप्ता, दिलीप सिंह पटेल, राजेश केसरवानी, चुनाव संयोजक अवधेश चंद्र गुप्ता, सांसद विनोद सोनकर, महेश चंद्र श्रीवास्तव, दीपक पटेल, दिलीप चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed