फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bhimrao Ambedkar statue break in prayagraj

अराजकतत्वों ने तोड़ी भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा, लोगों ने जताया आक्रोश

Fri, 25 Jan 2019 11:55 PM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, झूंसी/हनुमानगंज
ब्यूरो, अमर उजाला, झूंसी/हनुमानगंज Published by: vivek shukla Updated Fri, 25 Jan 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
Bhimrao Ambedkar statue break in prayagraj

सरायइनायत थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव में लगाई संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा बृहस्पतिवार की रात अराजकतत्वों ने तोड़ दी। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने अंबेडकर की क्षतिग्रस्त प्रतिमा देखी तो आक्रोश फैल गया। अंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने की सूचना जंगल में आग की तरह फैली तो मौके पर ग्रामीणों के साथ सपा और बसपा के कार्यकर्ता मौके पर भारी संख्या में जुट गए। बाद में दूसरी प्रतिमा मंगाकर लगाई गई तो लोग शांत हुए।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव में नंदलाल भारतीय के घर के सामने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगी गई है। बृहस्पतिवार की रात अराजकतत्वों ने प्रतिमा को तोड़ दिया। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों की नजर क्षतिग्रस्त प्रतिमा पर पड़ी तो सन्न रह गए। साथ ही आक्रोश भी फैल गया। प्रतिमा तोड़े जाने की सूचना पर इलाकाई पुलिस के साथ-साथ बसपा के कार्यकर्ता भारी संख्या में मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


इंसपेक्टर वीरेंद्र यादव ने ग्रामीणों से पूछताछ की तो पता चला कि देर रात को एक कार आकर रूकी थी। बारिश होने के कारण कुछ पता नहीं चल पाया। कुछ देर बाद मौके पर फूलपुर सांसद नागेंद्र सिंह पटेल कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और प्रतिमा तोड़े जाने की निंदा की। सपाइयों ने आरोप लगाया कि सपा-बसपा गठबंधन के बाद से विरोधियों के हौसले पस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निराशा में इस तरह के कृत्य किए जा रहे हैं। मौके पर फूलपुर एसडीएम कुलदेव सिंह भी पहुंच गए थे। बाद में डीएम सुहास एलवाई के निर्देश पर दूसरी मूर्ति मंगाकर लगवाई गई। बाद में नंदलाल भारतीया की तहरीर पर अज्ञात अराजकतत्वों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed