फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bhim Army President Chandrashekhar Azad reached Gohri, said- if the mass murder is not disclosed, he will stage a sit-in at the DM's office

भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पहुंचे गोहरी, कहा- सामूहिक हत्याकांड का खुलासा न हुआ तो डीएम दफ्तर पर देंगे धरना

Mon, 13 Dec 2021 09:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 Dec 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Bhim Army President Chandrashekhar Azad reached Gohri, said- if the mass murder is not disclosed, he will stage a sit-in at the DM's office
Prayagraj News : गोहरी हत्याकांड के पीड़ितों से बातचीत करते भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण। - फोटो : प्रयागराज

गोहरी में हुई घटना की सीबीआई जांच कराने एवं दोषियों को एक सप्ताह तक नही गिरफ्तार किए जाने पर जिलाधिकारी के यहां धरना प्रदर्शन किया जायेगा। उक्त बात सोमवार को गोहरी में परिजनों से मिलने गए भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद ने कही। फाफामऊ क्षेत्र के गोहरी गांव में 25 नवम्बर को फूल चन्द्र उसकी पत्नी मीनू एवं उसके बेटी, बेटे की लाश घर में पाई गई। उनकी दो दिन पूर्व धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन


हत्या के दौरान बदमाशों ने बेटी से सामूहिक दुष्कर्म भी किया था। पुलिस ने हत्या का आनन फानन में खुलासा करते हुए पड़ोसी गांव कोडसर के पवन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पवन के परिजन एवं मृतक के परिजन उक्त खुलाशे को फर्जी करार देते हुए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इसी मामले में पुलिस ने छह दिसंबर को लेहरा गांव के रजनीश पटेल एवं उसके मौसेरे भाई शशि पटेल का डीएनए जांच कराने के बाद हत्या एवं सामूहिक दुष्कर्म के मामले में जेल भेज दिया।
विज्ञापन


परिजन इससे संतुष्ट नही हुए परिजनों ने कैडिल मार्च निकालकर मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। सोमवार को भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोहरी पहंचे। परिजनों को ढांढस देने के बाद उन्होंने कहा कि यदि मामले की सीबीआई जांच कराने का आदेश एक सप्ताह के अन्दर नही होता तो भीम आर्मी सेना जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष वंदना सोनकर, जिलाध्यक्ष प्रतापगढ पूनम कोरी, रमन पासी, शिव सिंह, वीरेन्द्र कुमार, राहुल सरोज, आदि लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed