फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bharatiya Kisan Union: Farmers will take out Tractor Tiranga Yatra, will surround Pratappur block

भारतीय किसान यूनियन :  ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालेंगे किसान, प्रतापपुर ब्लाक का करेंगे घेराव

Mon, 05 Aug 2024 11:51 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 05 Aug 2024 11:51 AM IST
सार

मियांकापूरा प्रतापपुर में मंडल अध्यक्ष लालचन्द्र की अध्यक्षता में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले हुई किसान पंचायत में किसानों ने यह रणनीति बनाई कि 9 अगस्त शुक्रवार सुबह यूनियन के कैंप कार्यालय मियांकापूरा से ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकलेगी। जिसमें सैकड़ों की संख्या में किसान और यूनियन के पदाधिकारी शामिल होंगे।
 

विज्ञापन
Bharatiya Kisan Union: Farmers will take out Tractor Tiranga Yatra, will surround Pratappur block
भारतीय किसान यूनियन की बैठक में मौजूद किसान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

समस्याओं के समाधान नहीं होने से नाराज किसान भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नेतृत्व में 9 अगस्त को ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालेंगे। यह तिरंगा यात्रा सबसे पहले प्रतापपुर ब्लाक मुख्यालय पहुंचेगी और खंड विकास अधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे। इसके बाद यह ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेेगी।

विज्ञापन


मियांकापूरा प्रतापपुर में मंडल अध्यक्ष लालचन्द्र की अध्यक्षता में रविवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले हुई किसान पंचायत में किसानों ने यह रणनीति बनाई कि 9 अगस्त शुक्रवार सुबह यूनियन के कैंप कार्यालय मियांकापूरा से ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकलेगी। जिसमें सैकड़ों की संख्या में किसान और यूनियन के पदाधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन


भाकियू टिकैत के युवा जिलाध्यक्ष रमीज नकवी ने कहा कि तिरंगा यात्रा पहले प्रतापपुर ब्लाक मुख्यालय पर पहुंच कर घेराव कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही अधिकारियाें से वार्ता करने के बाद ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा प्रयागराज सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर पहुंचेगी। जहां जिले ही नहीं मंडल के विभिन्न ब्लाकों से आने वाले ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस मौके पर रमीज नकवी ने क्षेत्र के सभी किसानों से ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील की है। मौके पर देवेंद्र सिंह, फूलचंद्र उपाध्याय, भोलानाथ प्रजापति, अनिल पाल, कमल भारतीय, शहज़ादे अंसारी, अनीस अंसारी, कमलेश यादव, राकेश मौर्या, बाबर अंसारी, गुंजा पटेल, मो.तौफीक, शेबूखान रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed