फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   : Bharat Gaurav train will take you on pilgrimage tour of South India, will leave from Prayagraj Sangam on Oct

IRCTC : दक्षिण भारत के तीर्थस्थानों की सैर कराएगी भारत गौरव ट्रेन, प्रयागराज संगम से 28 अक्तूबर को होगी रवाना

Sun, 27 Aug 2023 01:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 27 Aug 2023 01:58 PM IST
सार

दक्षिण भारत के विभिन्न तीर्थ स्थलों के लिए भारत गौरव ट्रेन प्रयागराज से 28 अक्तूबर को रवाना होगी। सात नवंबर को यह ट्रेन वापस लौटेगी। ट्रेन में यात्रियों को सुबह के नाश्ते के साथ दोपहर एवं रात का शाकाहारी भोजन भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
: Bharat Gaurav train will take you on pilgrimage tour of South India, will leave from Prayagraj Sangam on Oct
भारत गौरव ट्रेन - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों की सैर कराने के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने भारत गौरव ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन इस बार प्रयागराज भी आएगी। यहां से इसका संचालन प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन से होगा। यह ट्रेन दक्षिण भारत के रामेश्वरम, मीनाक्षी मंदिर मदुरई, कन्याकुमारी, तिरुपति बाला जी, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग आदि का भ्रमण कराएगी। खास बात यह है कि इस ट्रेन में स्लीपर के साथ एसी थ्री एवं एसी टू का भी कोच रहेगा। इस ट्रेन का ठहराव प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर भी होगा।

विज्ञापन


दक्षिण भारत के विभिन्न तीर्थ स्थलों के लिए भारत गौरव ट्रेन प्रयागराज से 28 अक्तूबर को रवाना होगी। सात नवंबर को यह ट्रेन वापस लौटेगी। ट्रेन में यात्रियों को सुबह के नाश्ते के साथ दोपहर एवं रात का शाकाहारी भोजन भी दिया जाएगा। यात्रियों की डिमांड पर उन्हें बिना लहसुन और प्याज वाला भोजन भी उपलब्ध करवाया जाएगा।

विज्ञापन

आईआरसीटीसी ने भारत गौरव ट्रेन की बुकिंग शुरू कर दी है। यहां प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित आईआरसीटीसी के कार्यालय पर यात्रा की बुकिंग शुरू की गई है। यात्री चाहें तो आईआरसीटीसी की वेबसाइट से भी बुकिंग करवा सकते हैं। इस दौरान लोकल परिवहन और यात्रियों के ठहरने की भी व्यवस्था आईआरसीटीसी के माध्यम से ही की जाएगी।

आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा ने बताया कि दस रात और 11 दिन के इस पैकेज में जिन लोगों को स्लीपर कोच में यात्रा करनी है उन्हें 21420 रुपये, थर्ड एसी में 36400 एवं एसी टू कोच में प्रति व्यक्ति किराया 48420 रुपये रहेगा। ट्रेन में कुल 767 बर्थ बुक की जाएंगी। इसमें एसी टू की 49, एसी थ्री की 70 एवं स्लीपर श्रेणी की 648 बर्थ शामिल हैं।

एकमुश्त और मासिक किस्त पर कर सकते हैं किराये का भुगतान

भारत गौरव ट्रेन के लिए यात्री एकमुश्त और मासिक किस्त पर भी किराये का भुगतान कर सकते हैं। यात्रा के दौरान पूरे समय आईआरसीटीसी के टूर मैनेजर लोगों की सहायता के लिए ट्रेन में ही रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed