फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bharat Gaurav train will take you on a tour to the pilgrimage places of South India, the train will stop

यात्रीगण ध्यान दें : दक्षिण भारत के तीर्थस्थानों की सैर कराएगी भारत गौरव ट्रेन, इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

Fri, 03 May 2024 05:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 May 2024 05:31 AM IST
सार

दक्षिण भारत यात्रा में रामेश्वरम, मीनाक्षी मंदिर मदुरई, कन्याकुमारी, तिरुपति बाला जी, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग आदि का भ्रमण कराएगी। खास बात यह है कि इस ट्रेन में स्लीपर के साथ एसी थ्री एवं एसी टू का भी कोच रहेगा। इस ट्रेन का ठहराव प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर भी होगा।

विज्ञापन
Bharat Gaurav train will take you on a tour to the pilgrimage places of South India, the train will stop
भारत गौरव ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) की ओर से दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों के लिए भारत गौरव ट्रेन चलाए जाएगी। आईआरसीटीसी ने इस ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी है। भारत गौरव ट्रेन में प्रयागराज एवं प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन से भी बैठा जा सकेगा। खास बात यह है कि इस ट्रेन में स्लीपर के साथ एसी थ्री एवं एसी टू के भी कोच रहेंगे। आईआरसीटीसी का दक्षिण भारत यात्रा का यह पूरा पैकेज 11 रात एवं 12 दिन का है। इसकी बुकिग प्रयागराज जंक्शन स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय से कराई जा सकती है।

विज्ञापन


दक्षिण भारत यात्रा में रामेश्वरम, मीनाक्षी मंदिर मदुरई, कन्याकुमारी, तिरुपति बाला जी, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग आदि का भ्रमण कराएगी। खास बात यह है कि इस ट्रेन में स्लीपर के साथ एसी थ्री एवं एसी टू का भी कोच रहेगा। इस ट्रेन का ठहराव प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर भी होगा। दक्षिण भारत के विभिन्न तीर्थ स्थलों के लिए भारत गौरव ट्रेन ऋषिकेश से चलकर लखनऊ के रास्ते प्रतापगढ़ और फिर प्रयागराज जंक्शन सात जून की रात को आएगी।

विज्ञापन

वापसी में यह ट्रेन 17 जून को प्रयागराज एवं 18 जून को ऋषिकेश पहुंचेंगी। ट्रेन में यात्रियों को सुबह के नाश्ते के साथ दोपहर एवं रात का शाकाहारी भोजन भी दिया जाएगा। यात्रियों की डिमांड पर उन्हें बिना लहसुन और प्याज वाला भोजन भी उपलब्ध करवाया जाएगा। इस दौरान लोकल परिवहन और यात्रियों के ठहरने की भी व्यवस्था आईआरसीटीसी के माध्यम से ही की जाएगी।

आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा ने बताया कि दस रात और 11 दिन के इस पैकेज में जिन लोगों को स्लीपर कोच में यात्रा करनी है उन्हें 22250 रुपये, थर्ड एसी में 37000 एवं एसी टू कोच में प्रति व्यक्ति किराया 49000 रुपये रहेगा। ट्रेन में कुल 767 बर्थ बुक की जाएंगी। इसमें एसी टू की 49, एसी थ्री की 70 एवं स्लीपर श्रेणी की 648 बर्थ शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed