फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bharat gaurav train Now food will be served without onion and garlic in Rail

UP: अब ट्रेन में बिना लहसुन-प्याज के भी मिलेगा भोजन, 10-20 जुलाई तक दक्षिण भारत की सैर करवाएगी भारत गौरव ट्रेन

Fri, 16 Jun 2023 10:57 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 16 Jun 2023 10:57 AM IST
सार

आईआरसीटीसी इस ट्रेन में यात्रियों की डिमांड पर बिना लहसुन और प्याज का भी भोजन उपलब्ध करवाएगा। सफर की शुरुआत के पहले यात्रियों को इसकी जानकारी देनी होगी।

विज्ञापन
Bharat gaurav train Now food will be served without onion and garlic in Rail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन इस बार दक्षिण भारत की सैर करवाएगी। ट्रेन का प्रयागराज जंक्शन पर भी आगमन होगा। इस बार आईआरसीटीसी इस ट्रेन में यात्रियों की डिमांड पर बिना लहसुन और प्याज का भी भोजन उपलब्ध करवाएगा। सफर की शुरुआत के पहले यात्रियों को इसकी जानकारी देनी होगी। गुरुवार को यह जानकारी आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने दी।

विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में डीआरएम हिमांशु बडौनी की मौजूदगी में आयोजित प्रेसवार्ता में क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि इस बार भारत गौरव पर्यटक ट्रेन योग नगरी ऋषिकेश स्टेशन से दस जुलाई की रात 12:05 बजे चलेगी। हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़ होते हुए दोपहर 1:51-2:01 बजे ट्रेन प्रयागराज आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्लीपर क्लास का किराया 20,870 रुपये
ट्रेन दक्षिण भारत में मल्लिकार्जुन ज्योर्तिलिंग, तिरुपति बाला जी, रामेश्वरम, मीनाक्षी मंदिर मदुरई, कन्याकुमारी का भ्रमण करवाएगी। यात्रा 10 जुलाई से लेकर 20 जुलाई तक की है। ट्रेन में स्लीपर, एसी थ्री एवं एसी टू के कोच लगाए गए हैं। स्लीपर क्लास का किराया 20,870, एसी थ्री का 33,628 एवं एसी टू का किराया 46,557 रुपये निर्धारित किया गया।

विज्ञापन

ईएमआई पर खरीद सकते हैं टिकट
यात्री 1,022 रुपये प्रतिमाह ईएमआई पर भी टिकट ले सकते हैं। ईएमआई की सुविधा आईआरसीटीसी पोर्टल पर एवं सरकारी और गैर सरकारी बैंक से ली जा सकती है। यात्रा किराये में ही नाश्ता, दोपहर एवं रात का शाकाहारी भोजन एवं नॉन एसी होटलों में ठहरने एवं स्थानीय ट्रांसपोर्ट भी शामिल हैं। एसी टू के यात्रियों के लिए एसी रूम एवं एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था की गई है। इसकी बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट एवं प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक स्थित आईआरसीटीसी के कार्यालय से कराई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed