{"_id":"69669e9ecd1f91f949027d0d","slug":"bhagdevra-patelana-lai-link-road-construction-work-started-naini-news-c-417-1-man1001-2599-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: भगदेवरा पटेलाना- लाई संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: भगदेवरा पटेलाना- लाई संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू
Wed, 14 Jan 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
शृंग्वेरपुर धाम क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित भगदेवरा पटेलाना–लाई संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ होते ही लोगों में खुशी की लहर है। इस सड़क के बनने से कई पुरवों के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए लगभग 56 लाख रुपये की धनराशि की संस्तुति मिली है।
स्वीकृति मिलते ही लोक निर्माण विभाग की ओर से कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस मार्ग के निर्माण के लिए विधायक गुरु प्रसाद मौर्य से कई बार लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसका नतीजा है कि आज सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। पूर्व प्रधान जमील उद्दीन ने बताया कि गांव को जोड़ने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त होने से गांव का रास्ता कट गया था। इसके बनने से लाई भगदेवरा गांव का संपर्क पुन: जुड़ेगा और ग्रामीणों की सहूलियत बढ़ेगी।