फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bhagalpur, Kamakhya, Rajgir, Malda special will run via Prayagraj.

Prayagraj : प्रयागराज होकर चलेगी भागलपुर, कामाख्या, राजगीर, मालदा स्पेशल

Sat, 30 Mar 2024 04:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 30 Mar 2024 04:24 PM IST
सार

राजगीर-आनंद विहार 03239/03240 होली विशेष ट्रेन राजगीर से 31 मार्च को सुबह 11 बजे चलकर रात 8.20 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वापसी में आनंद विहार से एक अप्रैल को सुबह आठ बजे चलकर शाम छह बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

विज्ञापन
Bhagalpur, Kamakhya, Rajgir, Malda special will run via Prayagraj.
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

होली मनाने के बाद दिल्ली रूट की ट्रेनों में यात्रियों की लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने भागलपुर, कामाख्या, राजगीर व मालदा टाउन से स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। यह सभी ट्रेन प्रयागराज जंक्शन के रास्ते संचालित होंगी। इनकी समय सारिणी उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने जारी कर दी है।

विज्ञापन


राजगीर-आनंद विहार 03239/03240 होली विशेष ट्रेन राजगीर से 31 मार्च को सुबह 11 बजे चलकर रात 8.20 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वापसी में आनंद विहार से एक अप्रैल को सुबह आठ बजे चलकर शाम छह बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 03483/03484 भागलपुर-नई दिल्ली सुपरफास्ट होली विशेष ट्रेन भागलपुर से 30 मार्च को सुबह 11 बजे चलने के बाद रात 10.10 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वापसी में नई दिल्ली से 31 मार्च को सुबह 10.30 बजे चलेगी और शाम 6.10 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
विज्ञापन


कामाख्या से आनंद विहार के लिए 02525/02526 ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार पांच अप्रैल से 28 जून तक चलेगी। वहीं आनंद विहार से प्रत्येक रविवार सात अप्रैल से 30 जून तक चलेगी। इसी तरह इसके अलावा 02365/02366 राजगीर-आनंद विहार एक्सप्रेस राजगीर से दो अप्रैल को व आनंद विहार से तीन अप्रैल को चलेगी। 03227/03228 आरा-आनंद विहार एक्सप्रेस आरा से तीन व 10 अप्रैल को जबकि वापसी में चार व 11 अप्रैल को चलेगी। इसी तरह 03435/03436 मालदा टाउन -आनंद विहार विशेष ट्रेन, 03413/03414 मालदा टाउन -नई दिल्ली होली विशेष ट्रेन का संचालन भी प्रयागराज के रास्ते होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed