{"_id":"5c953903bdec2214065a5620","slug":"beyond-the-gate-pass-without-the-thousands-of-kumbh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ के लाखों के सामान बिना गेट पास के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ के लाखों के सामान बिना गेट पास के पार
Sat, 23 Mar 2019 01:05 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ मेले के बाद पीडब्ल्यूडी के स्टोर से लाखों रुपये की प्लेट, सरिया पार कर दी गई है। इसे लेकर स्टोर कर्मियों के बीच खींचतान भी मची है। कहा जा रहा है कि चकर्ड प्लेट, सरिया और अन्य सामानों का कोई लेखाजोखा नहीं रखा जा रहा है। सामान ट्रैक्टर-ट्राली से बाहर भेजे जा रहे हैं। इससे पीडब्ल्यूडी को बड़ी चपत लगने की आशंका है।
फाफामऊ से अरैल के बीच 32 सौ हेक्टेयर क्षेत्रफल में बसे कुंभ मेले के लिए पीडब्ल्यूडी ने करोड़ों रुपये की लागत से 22 पाटून पुलों और चकर्ड प्लेट मार्गों का निर्माण कराया था। मेले के बाद पांटून पुलों पर सड़क मार्गों में इस्तेमाल की गई सामग्रियों को अधीक्षण अभियंता एसके श्रीवास्तव ने स्टोर में जमा कराने का निर्देश दिया है। स्टोर में वापस की जाने वाली सामग्री का सही तरीके से लेखाजोखा रखने की हिदायत दी गई है। इसके विपरीत बिना रसीद और गेट पास के सामान स्टोर से बाहर भेजे जा रहे हैं। इस जानकारी के बाद कुछ कर्मियों ने सरिया लदे ट्रैक्टर को रोककर हंगामा भी मचाया। स्टोर प्रभारी व कुछ कर्मियों के बीच कहासुनी भी हुई।
पता चला है कि 12एमएम की प्लेटें पांटून की मरम्मत के नाम पर खपा दी गई हैं, लेकिन रिकार्ड में यह प्लेट न तो खरीदी गई है ना स्टोर से निर्गत ही की गई। एक्सईएन कुंभ विपिन पचौरिया ने इस मामले की जांच कराने की बात कही है। एक्सईएन ने बताया कि कुंभ में इस्तेमाल किए गए सामानों का लेखाजोखा रखने के लिए तीन प्रतियों में रसीद जमा कराई जा रही है। स्टोर में सामग्री की वापसी का लेखाजोखा रखने का जिम्मा अवर अभियंता(स्टोर) का है। क्रास चेकिंग भी कराई जा रही है, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो सके। ।