{"_id":"601af943d8d79f726a762de7","slug":"beo-suspended-for-bribery-in-interstate-transfer","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्जनपदीय स्थानांतरण में घूसखोरी के आरोप में बीईओ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्जनपदीय स्थानांतरण में घूसखोरी के आरोप में बीईओ निलंबित
Thu, 04 Feb 2021 12:58 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
सस्पेंड
अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए घूस मांगने के आरोप में गोंडा के वजीरगंज की खंड शिक्षाधिकारी ममता सिंह को निलंबित कर दिया गया है। तबादले के लिए बीईओ द्वारा पैसे मांगने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके आधार पर यह कार्रवाई अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) ने की है।
मामले में अपर शिक्षा निदेशक सरिता तिवारी ने बीएसए गोंडा से रिपोर्ट मांगी थी। आरोप लगाने वाले शिक्षक शिवशंकर सिंह से बीईओ पर फोन पर बात करने और उनकी ओर से धन उगाही की बात सही पाई गई। निलंबन की अवधि में ममता डायट गोंडा से सम्बद्ध रहेंगी।