फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BEO recruitment : after pre mains exam also may be postponed

बीईओ भर्ती : प्री के बाद अब मेंस भी टलने के आसार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
BEO recruitment : after pre mains exam also may be postponed
बीईओ भर्तीः प्री के बाद अब मेंस भी टलने के आसार 0 एपीओ मुख्य परीक्षा भी स्थगित किए जाने की तैयारी 0 लॉक डाउन में यूपीपीएससी के सामने बढ़ी चुनौतियां प्रयागराज। लॉक डाउन के कारण उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने ख्ंड शिक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा स्थगित की है। ऐसे में अब इसकी मुख्य परीक्षा के भी टलने के पूरे आसार हैं। खंड शिक्षा अधिकारी की मुख्य परीक्षा 13 सितंबर को प्रस्तावित है। वहीं, 16 मई को प्रस्तावित सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) की मुख्य परीक्षा का टलना भी तय माना जा रहा है, क्योंकि आयोग ने अब तक प्ररंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी नहीं किया है जबकि प्री का रिजल्ट आने के बाद मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया में ही कम से कम एक माह का वक्त लगेगा। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के 309 पदों पर भर्ती के लिए पिछले साल 13 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। आवेदन इस साल 13 जनवरी तक लिए गए। तकरीबन साढ़े पांच लाख अभ्यर्थियो ने आवदेन किए हैं। 22 मार्च को खंड शिक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा प्रस्तावित थी, लेकिन तेजी से फैलते कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर यह परीक्षा स्थगित कर दी गई। प्रारंभिक परीक्षा की अगली तिथि आयोग ने घोषित नहीं की है जबकि आयोग के कैलेंडर में खंड शिक्षा अधिकारी की मुख्य परीक्षा 13 सितंबर से प्रस्तावित है। ऐसे में मुख्य परीक्षा के टलने के पूरे आसार हैं। दूसरी ओर, आयोग को 16 मई को प्रस्तावित सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ)-2018 की मुख्य परीखा भी स्थगित करनी होगी, क्योंकि आयोग ने अब तक एपीओ-2018 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं किया है। एपीओ की प्रारंभिक परीक्षा 16 फरवरी को प्रयगराज और लखनऊ के 95 केंद्रों में आयोजित की गई थी। एपीओ के 17 पदों पर भर्ती के लिए 45311 अर्भ्थियों ने आवेदन किए थे और इनमें से 18784 यानी 41 फीसदी अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे। मुख्य परीक्षा के आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को कम से कम एक माह का समय दिया जाता है और अभी प्री का रिजल्ट नहीं आया है। मुख्य परीक्षा के आयोजन में एक माह से भी कम समय शेष रह गया है। ऐसे में आयोग को अब यह परीक्षा भी टलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed