beo exam : पीसीएस के स्तर का रहा बीईओ मेंस का पेपर, चकरा गए अभ्यर्थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) मुख्य परीक्षा-2019 का पेपर पीसीएस परीक्षा के स्तर कर रहा। निबंध के सवालों के जरिये अभ्यर्थियों की समझ का परखा गया तो हिंदी और सामान्य अध्ययन के सवाल भी स्तरीय रहे। सामान्य अध्ययन के पेपर में तकरीबन सभी विषयों से सवाल पूछे गए। वहीं, हिंदी के पेपर के जरिये अभ्यर्थियों की अनुवाद क्षमता का परीक्षण किया।
बहुत से अभ्यर्थी शब्दावली तैयार करके गए थे, लेकिन हिंदी के पेपर में हिंदी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद करने के लिए आ गया। अभ्यर्थियों को दोनों में एक-एक लाइन में पांच-पांच वाक्यों के अनुवाद करने थे। हालांकि, मुहावरे और लोकोत्तियों से जुड़े सवाल अभ्यर्थियों को आसान लगे।
अभ्यर्थियों को इनका अर्थ स्पष्ट करते हुए इन्हें वाक्यों में प्रयोग करना था। लेकिन, कुल मिलाकर हिंदी का पेपर हल करने के लिए अभ्यर्थियों को जो समय मिला, वह कम लगा। अभ्यर्थी विनोद सिंह और विवेकानंद सिंह ने बताया कि हिंदी के सवालों का जवाब देने के लिए जो शब्द सीमा निर्धारित की गई थी, वह इतनी अधिक थी कि सवालों को जवाब देने के लिए समयसीमा कम पड़ गई। अभ्यर्थियों के मुताबिक बीईओ मेंस का पेपर पीसीएस परीक्षा के स्तर का था।
निबंध के सवाल समसामयिक विषयों पर आधारित रहे और अभ्यर्थियों को अपनी समझ के आधार निबंध लिखना था। निबंध दो खंडों में पूछे गए। प्रत्येक खंड में निबंध के तीन विषय दिए गए थे और दोनों खंड से एक-एक विषय पर निबंध लिखना था।