फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Benefit of the respected fund for six lakh farmers in Prayagraj

प्रयागराज में सवा छह लाख किसानों को मिलेगा सम्मान निधि का लाभ

Sun, 02 Jun 2019 01:04 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 Jun 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
Benefit of the respected fund for six lakh farmers in Prayagraj
सांकेतिक तस्वीर
जिले के करीब सवा छह लाख किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का लाभ मिलेगा। इनमें 73 हजार किसान परिवार ऐसे हैं जिनके नाम पिछली सूची में शामिल नहीं हैं। केंद्र सरकार की नई घोषणा का इन्हें लाभ मिलेगा। सरकार के नए आदेश और नियमावली का इंतजार है। इसकी प्रति आने के बाद पात्र किसानों की नए सिरे से सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


केंद्र सरकार इस योजना के अंतर्गत लघु और सीमांत किसानों को वर्ष में छह हजार रुपये मिलेंगे। इसके तहत जिले में अभी पांच लाख 52 हजार किसान पंजीकृत हैं। केंद्र में दोबारा भाजपा की सरकार बनने के बाद इस योजना का दायरा बढ़ा दिया गया है। उम्मीद है कि  इस आदेश के बाद यहां लाभार्थी किसानों की संख्या सवा छह लाख हो जाएगी। जिला कृषि अधिकारी अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि पहले से पंजीकृत किसानों को लाभ दिए जाने की प्रक्रिया शुरू है। सरकार के नए मानक के अनुसार अन्य लाभार्थी किसानों का पंजीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत किसानों को वर्ष में छह हजार रुपये मिलेंगे। यह राशि दो-दो हजार रुपये की तीन किस्त में सीधे खाते में जाएगी। जिले में पंजीकृत 5.52 लाख में से तीन लाख 19 हजार किसानों के डाटा फीड हो चुके हैं। इनमें से दो लाख 21 हजार किसानों के खाता में पहली किस्त भी जा चुकी है। बड़ी संख्या में किसानों के खाता में दूसरी किस्त भी जा चुकी है। जिला कृषि अधिकारी अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि  जिनके डाटा फीड हो चुके हैं उनके खाता में योजना की राशि जल्द जाएगी। अन्य किसानों के डाटा की भी फीडिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed