{"_id":"5fc106544ba29279be4596f9","slug":"before-reaching-the-wedding-procession-the-bride-absconds-with-her-lover-and-then","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बारात पहुंचने से पहले दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार, और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात पहुंचने से पहले दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार, और फिर...
Fri, 27 Nov 2020 08:29 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 27 Nov 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारात आने से चंद घंटे पूर्व ही युवती शौच का बहाना कर अपने प्रेमी युवक के साथ फरार हो गई। काफी समय बीत जाने के बाद युवती नहीं लौटी तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसको लेकर छाईं खुशियां पल भर में गम में तब्दील हो गईं।
विज्ञापन
मऊआइमा इलाके के एक गांव की एक युवती की बारात गुरूवार को प्रतापगढ़ से आनी थी। शादी की तैयारियों को लेकर मेहमानों का आना शुरू था। इसी बीच युवती शौच का बहाना करके घर से बाहर निकली। जिसके बाद वह अपने प्रेमी युवक के साथ फरार हो गई।
विज्ञापन
दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला
जब मामला परिजनों के साथ मेहमानों के बीच पहुंचा तो लोग अवाक रह गए। उधर जब युवती के फरार होने की खबर रास्ते में पहुंचे बारातियों के बीच पहुंची तो वह भी दंग रह गए। युवती के प्रेमी के साथ फरार होने के चलते बारात बिना दुल्हन के वापस रास्ते से ही वापस लौट गई।