फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BEd student dies due to collision with unknown vehicle

अज्ञात वाहन की टक्कर से बीएड छात्र की मौत

Fri, 10 Dec 2021 10:45 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
BEd student dies due to collision with unknown vehicle
प्रयागराज। पूरामुफ्ती में बेगम बाजार शिवाला मार्केट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बीएड के छात्र भीम कुमार शाक्य(24) की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी भी घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मृतक छात्र कौशाम्बी के पिपरी थाना क्षेत्र स्थित मीरपुर गांव का रहने वाला था। तीन भाइयों में बड़ा भीम बीएड कर रहा था। साथ ही परिवार का हाथ बंटाने के लिए मंडप में सजावट का काम करता था। बृहस्पतिवार रात 12 बजे के करीब वह किसी शादी समारोह से बाइक से घर लौट रहा था। साथ में दोस्त महेंद्र भी था। तभी बेगम बाजार शिवाला मार्केट के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की जेब से मिले मोबाइल के जरिए पुलिस ने परिजनों को खबर दी।
विज्ञापन

भांजी से छेड़खानी के विरोध के बाद मामा को पीटा
प्रयागराज। धूमनगंज में भांजी से छेड़खानी के विरोध में मामा की पिटाई कर दी गई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले उसकी भांजी से कुछ लोगों ने छेडखानी की थी जिसके विरोध पर मारपीट हुई। जिस पर पुलिस ने शांतिभंग में कार्रवाई की। आरोप है कि वह काम से जा रहा था तभी आरोपियों ने उस पर हमला बोल दिया। पुलिस ने बताया कि अनस व हमदान समेत अन्य पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल निदेशक को फोन पर दी धमकी
प्रयागराज। धूमनगंज के मुबारकपुर कोटवा निवासी कौशल कुमार तिवारी को फोन पर जान से मार देने की धमकी दी गई। आरोप है कि उनके मोबाइल पर कॉल कर रितेश ने धमकाया कि जमीन छोड़ दो वरना जान से मारे जाओगे। कुछ देर बाद एक अन्य नंबर से फोन आया जिसने खुद को शारदा तिवारी बताकर यही बात कही और न मानने पर जान से मारने की धमकी दी।
युवक पर चाकू से हमला, पत्नी समेत तीन नामजद
प्रयागराज। कैंट के राजापुर निवासी रंजीत पाल पर चाकू से हमला किया गया। भाई प्रदीप कुमार पाल ने पुलिस को बताया कि रंजीत उसका छोटा भाई है। आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने अपने जीजा शिवप्रकाश, बहन निशा को बुला लिया ओर फिर उक्त लोगों ने चाकू से हमला कर रंजीत को जख्मी कर दिया। उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

ई-रिक्शा चालक ने फांसी लगाई
प्रयागराज। कैंट के राजापुर में ई-रिक्शा चालक नीरज पाल(26) ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि सभी लोग रोज की तरह शुक्रवार रात भी सो गए थे। इसी दौरान नीरज ने फांसी लगा ली। जब परिवार वालों को पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कैंट पुलिस का कहना है कि परिजन सुसाइड की वजह नहीं बता पाए। यह बात भी सामने आई है कि वह कर्ज से परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed