{"_id":"5c9fcaf9bdec2214391edd23","slug":"bed-entrance-examination-will-not-be-held-on-the-day-of-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड प्रवेश परीक्षा के दिन नहीं होगी इविवि की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड प्रवेश परीक्षा के दिन नहीं होगी इविवि की परीक्षा
Sun, 31 Mar 2019 01:30 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की बीए तृतीय वर्ष की हिंदी और उर्दू एवं अन्य वार्षिक परीक्षाएं उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा एक ही दिन 15 अप्रैल को होने से परेशान विवि के छात्रों को कुलपति ने राहत प्रदान की है। दोनों परीक्षाएं एक ही दिन पड़ने से परीक्षार्थियों के सामने मुश्किल हालात बन गए थे।
विज्ञापन
शनिवार को इविवि के छात्रों का एक प्रतिनिधि मंडल ब्रजेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू से मिला। छात्रों ने कुलपति से मांग की कि उनकी परीक्षा किसी दूसरी तिथि पर की जाए। छात्रों की बात सुनने के बाद कुलपति प्रो. हांगलू ने परीक्षा नियंत्रक से 15 अप्रैल को बीएड प्रवेश परीक्षा देने वाले सभी छात्रों की वार्षिक परीक्षा किसी दूसरे दिन कराने का निर्देश दिया। छात्रों से वार्ता के दौरान परीक्षा नियंत्रक प्रो.रमेंद्र सिंह और विशेष कार्याधिकारी डॉ चित्तरंजन कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन