फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Becoming a client, the girl took the number from the advocate, then earned money by making an obscene video from a call

मुवक्किल बनकर युवती ने अधिवक्ता से लिया नंबर फिर न्यूड कॉल से अश्लील वीडियो बनाकर रुपये एठे

Thu, 19 Aug 2021 08:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 19 Aug 2021 08:15 PM IST
सार

  • कैंट में फिर सामने आया मामला, तीन महीने पहले भी हुई थी घटना

विज्ञापन
Becoming a client, the girl took the number from the advocate, then earned money by making an obscene video from a call
demo pic

विस्तार

कैंट में रहने वाले अधिवक्ता को न्यूड वीडियो कॉल के जरिए ब्लैकमेल किया गया। अश्लील तस्वीर बनाकर इसे वायरल करने की धमकी देकर 94 हजार रुपये ऐंठ लिए गए। इसके बाद भी पांच लाख रुपये देने का दबाव बनाया गया, जिस पर उन्होंने कैंट थाने में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मोबाइल नंबर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

Becoming a client, the girl took the number from the advocate, then earned money by making an obscene video from a call
video chat app

कैंट में रहने वाले भुक्तभोगी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि फेसबुक पर पूनम अग्रवाल नाम की युवती ने उनसे संपर्क किया और व्हाट्सएप नंबर मांगा। मुवक्किल समझकर उन्होंने उसे अपना नंबर दे दिया। कुछ दिनों बाद रात 9.30 बजे के करीब युवती ने उनके पास वीडियो कॉल किया। चैटिंग के दौरान ही उसने अधिवक्ता की अश्लील तस्वीर तैयार कर ली और फिर इसे वायरल करने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल किया जाने लगा।

अलग-अलग नंबरों से कॉल कर उनसे रुपये मांगे गए और न देने पर तस्वीर को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। बदनामी के डर से उन्होंने अविनाश वर्मा के एचडीएफसी बैंक स्थित खाते में कुल 94 हजार रुपये भेज दिए। इनमें से 31500 चेक व शे    ष 63 हजार रुपये नेफ्ट के जरिए दिए गए। इसके बाद भी आरोपी नहीं माने और पांच लाख रुपये देने का दबाव बनाने लगे। जिसके बाद उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत की। कैंट पुलिस ने बताया कि मोबाइल नंबर के आधार पर युवती समेत तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Becoming a client, the girl took the number from the advocate, then earned money by making an obscene video from a call
chat
यह पहला मामला नहीं
अश्लील वीडियो कॉल के जरिए ब्लैकमेलिंग का जिले में यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले तीन अन्य लोग भी इस गिरोह का शिकार बन चुके हैं। सबसे पहले यमुनापार के शंकरगढ़ में रहने वाले भाजपा नेता इस गिरोह का शिकार हुए। इसके बाद कैंट में ही रहने वाले अधिवक्ता ने खुद को ब्लैकमेल किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। हाल ही में कोतवाली के एक व्यापारी भी न्यूड वीडियो कॉल के जरिए ठगी का शिकार हुए।

कैसे बचें
- अंजान नंबरों से आने वाले वीडियो कॉल रिसीव करने से बचें।
- बहुत जरूरी हो तो मोबाइल का फ्रंट कैमरा कवर करने के बाद ही कॉल रिसीव करें।
- ब्लैकमेलिंग पर किसी को भी रुपये न दें।
- मामले की शिकायत तुरंत ही साइबर सेल या स्थानीय पुलिस से करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed