{"_id":"2824cab0fc2eee506923acfb59c0b202","slug":"became-assistant-teacher-s-salary-will-continue-shicshamitron-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक अध्यापक बने शिक्षामित्रों का वेतन जारी होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायक अध्यापक बने शिक्षामित्रों का वेतन जारी होगा
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Thu, 15 Jan 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निदेशक बेसिक शिक्षा दिनेश बाबू शर्मा की ओर से शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक पद पर समायोजित सभी शिक्षकों का वेतन जारी करने का आदेश दिया है। उन्होंने सचिव बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश को पत्र जारी कर वेतन भुगतान के लिए कहा है। उनका कहना है कि जिन शिक्षामित्रों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन पूरा हो चुका है, उनका वेतन जारी कर दिया जाए। निदेशक का पत्र जारी होने के बाद सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देश दिया है कि सहायक अध्यापक पद पर समायोजित किए गए उन शिक्षामित्रों का 31 दिसंबर तक का वेतन जारी कर दिया जाए, जो अपने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के प्रमाण पत्रों का सत्यापन करवा चुके हैं।
इन शिक्षामित्रों से इस आशय का शपथ पत्र लेने को कहा गया है कि उनके अन्य प्रमाण पत्र सही नहीं होने पर शिक्षामित्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। वेतन के रूप में भुगतान राशि वसूली जाएगी। शेष प्रमाण पत्रों का सत्यापन 28 फरवरी तक कराने का आदेश दिया है। शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक बने शिक्षकों के वेतन जारी करने के आदेश का उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष वसीम अहमद, उपाध्यक्ष सुनील तिवारी एवं जनार्दन पांडेय ने स्वागत किया है। संघ के मीडिया प्रभारी संतोष कुमार शुक्ल ने मांग की है कि सरकार जल्द शेष शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त कर नए वर्ष में उनकी भी मांग पूरी करे।