फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Be Relax , avoid negative Dialogue

रिलैक्स रहें, नकारात्मक डायलाग से बचें

Fri, 22 Jan 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Fri, 22 Jan 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन

सभी केंद्र--

000000000000000000

सीबीएसई और यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने में अब कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। परीक्षा की कठिन घड़ी में मनोवैज्ञानिकों एवं काउंसलर्स का कहना है कि अभिभावकों को चाहिए कि परीक्षा से पूर्व वह अपने बच्चों के खान-पान पर विशेष ध्यान रखें। परीक्षा से पहले परीक्षार्थी नकारात्मक डायलाग से बचें, अभिभावक भी बच्चों के लिए घर का माहौल सहज रखें।

विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी एवं सीबीएसई की परीक्षाएं एक मार्च से से शुरू हो रही हैं। काउंसलर्स का मानना है कि परीक्षा के दिनों में परीक्षार्थी जो दो साल तक पढ़े हैं, उसी पर विश्वास करें। छात्रों को परीक्षा की इस घड़ी में ‘अमर उजाला’ ने काउंसलर्स एवं मनोविज्ञानियों से बात कर उनकी समस्या दूर करने की कोशिश की है।

वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक डॉ. कमलेश तिवारी का कहना है कि परीक्षा से पहले परीक्षार्थी रिलैक्स रहें, अपने को सहज महसूस करें, लोगों के नकारात्मक डायलाग से दूर रहें। 

विज्ञापन

दो साल में जो पढ़े हैं, उसी पर विश्वास करें। छोटे-छोटे प्रश्न बनाकर उसके उत्तर लिखने की कोशिश करें। कठिनाई वाले प्रश्नों को बार-बार दोहराएं। अभिभावकोें को चाहिए कि वह बच्चे पर परीक्षा के दौरान अनावश्यक दबाव बनाने की कोशिश न करें। सोने और जागने का कोई टाइम तय न करें, जब मन हो सोएं और जब मन हो पढे़ं। अभिभावकों को चाहिए कि घर में टेलीविजन कम से कम चलाएं। परीक्षा के दिनों में अभिभावक भी घूमने से बचें। इससे बच्चे में भटकाव आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक रवीन्द्र मिश्र का कहना है कि यूपी बोर्ड एवं सीबीएसई की परीक्षाएं शुरू होने में अब महीने भर से भी कम समय बचा है, ऐसे में परीक्षार्थी अपनी दिनचर्या नियमित रखें। अच्छे खान-पान के साथ परीक्षार्थी पूरी नींद लें। अभिभावकों को चाहिए कि वह बच्चों को परीक्षा के  तनाव से बचाने की पूरी कोशिश करें। खेल एवं व्यायाम केजरिए अपने को तरोताजा रखें, परीक्षा के अंतिम दिन में पहले से पढ़े पाठ को ही लिखकर दोहराएं। नया पढ़ने की कोशिश न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed