फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Be ready to face the trouble, passengers will take a long detour, route diversion will remain on th

Prayagraj : परेशानी झेलने को रहें तैयार लंबा चक्कर लगाएंगे यात्री, इन तिथियों पर रहेगा रूट डायवर्जन

Mon, 02 Jan 2023 06:28 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 02 Jan 2023 06:28 AM IST
सार

माघ मेले के सभी छह स्नान पर्वों पर प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से यात्रियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस दौरान यात्रियों को लंबा चक्कर लगाते हुए सिटी साइड से ही प्रवेश मिल सकेगा।

विज्ञापन
Be ready to face the trouble, passengers will take a long detour, route diversion will remain on th
रूट डायवर्जन - फोटो : फाइल

विस्तार

माघ मेले के सभी छह स्नान पर्वों पर प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से यात्रियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस दौरान यात्रियों को लंबा चक्कर लगाते हुए सिटी साइड से ही प्रवेश मिल सकेगा। यह व्यवस्था पांच जनवरी से लागू हो जाएगी। इस दौरान सभी स्नान पर्वों सहित एक दिन पहले और एक दिन बाद सिविल लाइंस से यात्रियों की नो इंट्री रहेगी। रेलवे प्रमुख स्नान पर्वों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री भी न किए जाने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन


इस बार माघ मेला छह जनवरी से शुरू हो रहा है। मेले के दौरान मुख्य रूप से छह स्नान पर्व हैं। मेले का समापन महाशिवरात्रि यानी 18 फरवरी को होगा। सभी स्नान पर्वों की तिथि के साथ ही उससे एक दिन पहले एवं एक दिन बाद प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से यात्रियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ॉऐसे में उन यात्रियों को परेशानी होगी, जिन्हें प्लेटफार्म नंबर छह से चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस आदि ट्रेनें पकड़ने होंगी। साथ ही प्लेटफॉर्म नंबर सात से दस में भी आने वाली ट्रेनों के यात्रियों को लंबा चक्कर काटते हुए सिटी साइड से ही आना होगा। 

विज्ञापन

एनसीआर प्रयागराज मंडल के मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य पवन श्रीवास्तव का कहना है कि मौनी अमावस्या के अलावा अन्य स्नान पर्व पर ज्यादा भीड़ नहीं रहती, ऐसे में रेलवे प्रशासन को चाहिए कि वह स्नान पर्व के दिन सिविल लाइंस साइड से नो इंट्री पर पुनर्विचार करे। क्योंकि जिन यात्रियों को सारनाथ, काशी, गोदान, कामायनी, बुंदेलखंड आदि ट्रेनें पकड़नी  हैं उन्हें सिटी साइड से ही प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में सामान के साथ आधा किलोमीटर से ज्यादा चलना पड़ेगा। 

किसी तरह की कोई अव्यवस्था न हो, इसी वजह से सिर्फ स्नान पर्व पर ही नो इंट्री लगाई गई है। अन्य दिनों में पहले की तरह सिविल लाइंस साइड से यात्रियों की आवाजाही हो सकेगी। इस दौरान बाहर जरूर आ सकेंगे। - अमित सिंह, पीआरओ, प्रयागराज मंडल। 

इन तिथियों में सिविल लाइंस साइड से प्रवेश पर नो इंट्री
स्नान पर्व            नो इंट्री की समयावधि 

पौष पूर्णिमा        पांच जनवरी दोपहर 12 बजे से सात जनवरी दोपहर 12 बजे तक
मकर संक्रांति  13 जनवरी दोपहर 12 बजे से 16 जनवरी दोपहर 12 बजे तक 
मौनी अमावस्या 20 जनवरी रात 12 बजे से 22 जनवरी रात 12 बजे तक 
बसंत पंचमी        25 जनवरी दोपहर 12 बजे से 27 जनवरी दोपहर 12 बजे तक
माघी पूर्णिमा        चार फरवरी दोपहर 12 बजे से छह फरवरी दोपहर 12 बजे तक
महाशिवरात्रि        17 फरवरी दोपहर 12 बजे से 19 फरवरी दोपहर 12 बजे तक 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed