फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Be alert to the nefarious intentions of the enemy: Air Chief

शत्रु के नापाक इरादों के प्रति रहें सचेत : वायु सेनाध्यक्ष

Wed, 19 Feb 2020 01:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Be alert to the nefarious intentions of the enemy: Air Chief
Be alert to the nefarious intentions of the enemy: Air Chief - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। वायु सेना अध्यक्ष राकेश कुमार भदौरिया ने कमांडरों को सेना के सामने आने वाली चुनौतियाें तथा बढ़ते खतरों के प्रति सचेत किया। मध्य वायु कमान परिसर में मंगलवार को आयोजित वार्षिक सम्मेलन में भदौरिया ने शत्रु के नापाक इरादों और इनसे निपटने की सेना की रणनीति को स्पष्ट किया।
विज्ञापन

वायु सेनाध्यक्ष ने कमांडरों को प्रेरित किया कि उनकी कमान में तैनात हर योद्धा शत्रु की किसी भी नापाक हरकत को विफल करने के लिए हमेशा तत्पर रहे। उन्होंने सभी क्षेत्रों, विशेष रूप से एयरोस्पेस, साइबर तथा सूचना क्षेत्र में सर्वोच्च प्रशिक्षण मानक स्थापित करने के लिए कमांडरों का आह्वान किया। भदौरिया ने नई तकनीकी को अपनाने तथा डिजाइन एवं विकास कार्यों में स्वदेशीकरण को प्रोत्साहित करने पर बल दिया। उन्होंने मुख्यालय के सैनिकों एवं असैन्य कार्मिकों से मुलाकात भी की। साथ ही भारतीय वायु सेना के मूल सिद्धांत ‘अभियान, सत्यनिष्ठा एवं उत्कृष्टता’ को आगे बढ़ाने में उनके कठिन परिश्रम एवं समर्पण भावना की सराहना की। वायु सेनाध्यक्ष ने मध्य वायु कमान के अंतर्गत आने वाली यूनिटों एवं स्टेशनों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा चालू परियोजनाओं की भी समीक्षा की। इससे पहले बम्हरौली एयरफील्ड पर एयर मार्शल राजेश कुमार ने उनका स्वागत किया।

Be alert to the nefarious intentions of the enemy: Air Chief

Be alert to the nefarious intentions of the enemy: Air Chief- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed