{"_id":"2104b1616995382b88d730d549e44171","slug":"bdo-slap-hit-the-driver-action-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ ने ड्राइवर को जड़े थप्पड़, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ ने ड्राइवर को जड़े थप्पड़, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 06 Jun 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। कलक्ट्रेट के संगम सभागार के सामने कौड़िहार के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) ने अपने सरकारी वाहन के ड्राइवर को कई थप्पड़ जड़ दिए। घटना से नाराज वहां मौजूद अन्य सरकारी ड्राइवरों धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। ड्राइवरों ने वहां मौजूद भाजपा सांसद केशव प्रसाद मौर्य और मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) से मामले की शिकायत की। सीडीओ ने ड्राइवरों को आश्वस्त किया कि लिखित में शिकायत करें तो जांच कराई जाएगी। वहीं, बीडीओ का दावा है कि उन्होंने ड्राइवर से कोई मारपीट नहीं की। ड्राइवर उनके खिलाफ लामबंदी कर रहे हैं।
कौड़िहार के बीडीओ तेजभान सिंह शुक्रवार को कलक्ट्रेट के संगम सभागार में आयोजित जिला निगरानी एवं सतर्कता अनुश्रवण समिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने अपने ड्राइवर पंकज यादव को एक निश्चित जगह पर वाहन खड़ा करने का निर्देश दिया लेकिन ड्राइवर ने दूसरी जगह वाहन खड़ा कर दिया। इस पर दोनों के बीच बहस हो गई। आरोप है कि बीडीओ ने अपने ड्राइवर को कई थप्पड़ जड़ दिए, जिसके बाद आसपास मौजूद अन्य सरकारी ड्राइवर ड्राइवर पंकज के समर्थन में आ गए।
बीडीओ बैठक में शामिल होने चले गए और संगम सभागार के बाहर ड्राइवरों का धरना-प्रदर्शन होता रहा। बैठक के बाद जब सब बाहर निकले तो ड्राइवरों ने सांसद केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर बीडीओ की शिकायत की। इसी बीच सीडीओ अटल कुमार राय वहां आ गए और उन्होंने ड्राइवरों को आश्वस्त किया कि लिखित रूप से शिकायत करें तो मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि शाम तक ड्राइवर ने लिखित रूप से कोई शिकायत नहीं की लेकिन बीडीओ का वाहन चलाने से इनकार कर दिया। उधर, बीडीओ का कहना है कि ड्राइवर वाहन ठीक से नहीं चला रहा था। उन्होंने समझाया तो ड्राइवर उनसे ही उलझ पड़ा। इस पर उन्होंने ड्राइवर को फटकार लगाई तो अन्य ड्राइवरों ने उनके खिलाफ लामबंदी शुरू कर दी। उन्होंने ड्राइवर से कोई मारपीट नहीं की।