फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BDO post can grow in PCS-2012

युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, पीसीएस में बढ़ेंगे पद, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Fri, 02 Nov 2018 03:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Updated Fri, 02 Nov 2018 03:59 AM IST
विज्ञापन
BDO post can grow in PCS-2012
प्रतीकात्मक तस्वीर
पीसीएस-2018 में बीडीओ के पद बढ़ सकते हैं। अभ्यर्थियों ने पदों की संख्या बढ़ाए जाने के लिए शासन और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मांग उठाई है। हालांकि यह मांग पिछली परीक्षा में भी गई थी लेकिन, तब पदों की संख्या नहीं बढ़ाई गई। 
विज्ञापन


तब से लेकर अब तक प्रदेश में बीडीओ 460 पद रिक्त हो चुके हैं और कई जगह खाली पदों दूसरे विभागों के अफसरों से काम लिया जा रहा है। ऐसे में अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि इस बार बीडीओ के रिक्त पदों को पीसीएस में शामिल किया जा सकता है। 
विज्ञापन


सितंबर में प्रमुख सचिव की ओर से सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखा गया था कि प्रदेश में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के 851 पद सृजित हैं, जिनमें से 460 पद रिक्त पड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में लिखा है कि अन्य विभाग के अधिकारियों का एक से अधिक ब्लॉक का चार्ज दिए जाने की शिकायतें आ रही हैं। साथ ही उन अधिकारियों के संबंध में भ्रष्टाचार की भी विभिन्न शिकायतें आ रही हैं। 
 

इसलिए एक अफसर को किसी एक ब्लॉक का ही चार्ज दिया जाएगा। इतना कुछ होने के बावजूद शासन ने इस बार भी बीडीओ के रिक्त 460 पदों पर नियुक्ति के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) को अधिचायन नहीं भेजा। 

सूत्रों के मुताबिक पीसीएस-2018 में अब तक बीडीओ के मात्र छह पदों पर भर्ती के लिए आयोग को अधिचायन मिला है। प्रतियोगी छात्रसंघ समिति के मीडिया प्रभारी अवनीश पांडेय ने मुख्यमंत्री और शासन को पत्र भेजकर मांग की है कि रिक्त पदों पर अधिचायन आयोग को भेजा जाए। 

साथ ही आयोग से भी मांग की है कि वह शासन से रिक्त पदों का अधिचायन मांगे। फिलहाल आयोग को अब तक विभिन्न प्रकार के 831 पदों अधिचायन मिला है। अगर बीडीओ के रिक्त पदों का अधिचायन प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आने से पहले भेजा जाता है तो आयोग इन पदों को पीसीएस-2018 में शामिल कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed