फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bather drowned in Sangam, saved in a moment by remote lifebuoy

Prayagraj News: संगम में डूबा स्नानार्थी, पल भर में बचाकर ले आया रिमोट लाइफब्वॉय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 08:19 PM IST
विज्ञापन
Bather drowned in Sangam, saved in a moment by remote lifebuoy
वीआईपी घाट पर हुआ उपकरण का डेमो, अफसरों ने परखी उपयोगिता
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। दोपहर बाद 3:30 बजे का वक्त था। वीआईपी घाट के पास अचानक एक व्यक्ति गंगा में डूबने लगा। तभी घाट पर मौजूद कुछ लोगों ने पानी में एक उपकरण उतारा। देखते ही देखते यह उपकरण नदी में डूब रहे व्यक्ति के पास पहुंच गया और फिर वह इसके सहारे सुरक्षित किनारे पर आ गया।
यह काेई वास्तविक घटना नहीं बल्कि एक डेमो सेशन का दृश्य था। इसे पानी में डूब रहे व्यक्ति को बचाने के लिए बनाए गए रिमोट लाइफब्वॉय की उपयोगिता परखने के लिए आयोजित किया गया। एडीजी प्रयागराज जोन भानु भाष्कर समेत तमाम अफसर खुद यहां मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसे बनाने वाली कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि ‘यू’ आकार का यह उपकरण स्नान के दौरान नदी में होने वाले हादसाें की स्थिति में डूब रहे व्यक्ति की जान बचाने के लिए बेहद उपयोगी है। यह किनारे से ही रिमोट से संचालित किया जाता है जो कुछ ही सेकेंड्स में पानी में काफी दूर तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात यह है कि इसके दो मॉडलों का डेमो दिया गया जिनमें से एक में कैमरा भी लगा हुआ है। कैमरा लगा होने से घाट से काफी दूरी पर हादसा होने की स्थिति में भी रेस्क्यू ऑपरेशन को अच्छी तरह से किया जा सकता है। क्षेत्राधिकारी जल पुलिस राजकुमार ने बताया कि डेमो हो गया है। अब विचार विमर्श के बाद आला अफसर आगे की कार्रवाई के संबंध में निर्णय लेंगे। उधर डेमो के दौरान पुलिस आयुक्त तरुण गाबा, डीआईजी रेलवे राहुल राज, एसएसपी महाकुंभ राजेश द्विवेदी समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed