फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Basin made of pot, smell of urinal makes it difficult to breathe, angry lawyers

कचहरी :  पीकदान बना बेसिन, यूरिनल की दुर्गंध से सांस लेना दूभर, नाराज हुए वकील

Mon, 17 Jul 2023 12:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 17 Jul 2023 12:06 AM IST
सार

मूलभूत सुविधाओं के लिए वकीलों की हड़ताल दिनभर चर्चा का विषय रही। ऐसा हो भी क्यों न... लोगों को न्याय देने वाली संस्था के वॉशरूम के बेसिन और मूत्रालय बदहाली का शिकार हैं। जनपद न्यायालय की पुरानी बिल्डिंग के वॉशरूम में लगा बेसिन पीकदान बन चुका है।

विज्ञापन
Basin made of pot, smell of urinal makes it difficult to breathe, angry lawyers
कचहरी में गंदगी पर भड़के अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला कचहरी के वकील शनिवार को वॉशरूम में गंदगी और खराब लिफ्ट को लेकर हड़ताल पर रहे। जनपद न्यायालय की पुरानी बिल्डिंग के वॉशरूम में फैली गंदगी, महीनों से खराब पड़ी लिफ्ट और जलभराव से परेशान वकीलों ने हड़ताल के बहाने अपनी पीड़ा जाहिर की। मूलभूत सुविधाओं के लिए वकीलों की हड़ताल दिनभर चर्चा का विषय रही।

विज्ञापन


ऐसा हो भी क्यों न... लोगों को न्याय देने वाली संस्था के वॉशरूम के बेसिन और मूत्रालय बदहाली का शिकार हैं। जनपद न्यायालय की पुरानी बिल्डिंग के वॉशरूम में लगा बेसिन पीकदान बन चुका है। इसकी स्थिति देखकर किसी का भी मन विचलित हो सकता है।इसी तरह अधिवक्ता संघ की तरफ जाने वाली सीढ़ी के नीचे उतरते ही बने मूत्रालय के पास से गुजरना नरक से गुजरने के समान है। साफ सफाई के अभाव में मूत्रालय की दुर्गंध ने लोगों का सांस लेना दूभर कर दिया है।

विज्ञापन

Basin made of pot, smell of urinal makes it difficult to breathe, angry lawyers
कचहरी में गंदगी पर भड़के अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला

इसी तरह पुरानी बिल्डिंग में लगी पांच लिफ्टों में से दो लिफ्ट महीनों से बंद पड़ी हैं। हजारों वकीलों के बोझ को संभालने वाली लिफ्ट के खराब होने से सबसे ज्यादा तकलीफ में बुजुर्ग अधिवक्ता हैं, जो कोर्ट की तीसरी मंजिल पर एक बार पैदल चढ़कर उतर गए तो दोबारा चढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा सकते।

जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गिरीश तिवारी और मंत्री विद्या वारिधी मिश्रा ने शनिवार को वॉशरूम में फैली गंदगी, खराब लिफ्ट और जलभराव के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहने की घोषणा कर दी। मूलभूत सुविधाओं के लिए संभवतः पहली बार हुई हड़ताल की घोषणा कचहरी में चर्चा का विषय रही। हालांकि, वकीलों के न्यायिक कार्य से विरत रहने के चलते दूर दराज से वादों की पैरवी करने आए वादकारियों को परेशान होना पड़ा।

बहरहाल, वादकारियों ने भी वकीलों की इस हड़ताल को जायज माना। नैनी से अपने वाद की पैरवी करने आए मोनू सरोज ने कहा कि एक महीने बाद उनकी तारीख लगी थी, लेकिन हड़ताल के कारण अगली तारीख ले कर वापस जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह वकीलों की मांग को जायज मानते हैं, क्योंकि इन वॉशरूम और मूत्रालय का प्रयोग वकीलों के साथ वादकारी भी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed