फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Basic shkisha parishad will still remain in Prayagraj: Deputy CM Keshav

प्रयागराज में ही रहेगा बेसिक शिक्षा परिषद का कार्यालय

Sat, 29 Feb 2020 12:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Basic shkisha parishad will still remain in Prayagraj: Deputy CM Keshav
Basic shkisha parishad will still remain in Prayagraj: Deputy CM Keshav - फोटो : ALDCOMPACT
शहर पहुंचने के बाद डिप्टी सीएम केशव ने कहा- वापस होगा कार्यालय स्थानांतरण का आदेश
विज्ञापन

प्रयागराज। प्रदेश सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय को लखनऊ ले जाने के आदेश पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रयागराज से यह कार्यालय शिफ्ट नहीं होने दिया जाएगा। शुक्रवार को शहर पहुंचे केशव ने कहा, यहां से कोई भी सरकारी कार्यालय स्थानांतरित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई जो आदेश जारी किए गए हैं, वे वापस होंगे।
पीएम मोदी के प्रयागराज आगमन के एक दिन पहले शहर पहुंचे डिप्टी सीएम ने सर्किट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘इस आदेश की मुझे जानकारी नहीं थी। लेकिन, मैं अब स्पष्ट करना चाहता हूं कि बेसिक शिक्षा परिषद का कार्यालय प्रयागराज में ही रहेगा’। बताया, इस संबंध में कुछ कर्मचारी नेताओं ने भी उनसे मुलाकात की है। उन्हें भी आश्वासन दिया गया है कि कार्यालय शिफ्ट नहीं होंगे। यह भी कहा कि वह अपने काम पर ज्यादा फोकस करें, नेतागिरी कम करें। केशव ने इस दौरान भाजपा विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, दीपक पटेल, सुबोध सिंह, मृत्युंजय तिवारी, रवि केसरवानी आदि को आश्वस्त किया कि जब तक भाजपा सरकार है, प्रयागराज से एक भी सरकारी कार्यालय शिफ्ट नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रयागराज में हो रहे कुंभ पर कुंभ
डिप्टी सीएम ने शनिवार को परेड मैदान में होने जा रहे नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह को लेकर कहा कि इस कार्यक्रम में पीएम मोदी शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, केंद्रीय मंत्री डॉ. थावरचंद गहलोत एवं कई अन्य मंत्रियों का स्वागत किया जाएगा। कहा कि प्रयागराज में कुंभ पर कुंभ हुए जा रहे हैं। वर्ष 2019 में कुंभ में 24 करोड़ लोगों ने स्नान किया। इसके बाद पिछले दिनों यहां पिछड़ा वैश्य महाकुंभ हुआ। अब दिव्यांगजनों का कुंभ शनिवार को होने जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साजिश का हिस्सा है दिल्ली की घटना
डिप्टी सीएम ने दिल्ली की घटना को साजिश का हिस्सा बताया। कहा कि जिस वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत पहुंचते हैं, उसी के बाद दिल्ली को दहलाने का प्रयास किया गया। यह देखकर लग रह है कि निश्चित ही वहां साजिश रची गई। जो भी साजिशकर्ता हैं, उसका पर्दाफाश होगा। इस प्रकार की घटनाओं को करने के लिए मनोबल देने वाली कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को देश कभी माफ नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed