फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Basic shiksha crime case

दो शिक्षकों का ट्रांसफर करवाना चाहता था आरोपी

Sun, 24 Nov 2019 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Basic shiksha crime case
बेसिक शिक्षा परिषद सचिव ने भी दर्ज कराई फोन पर बदसलूकी का मुकदमा
विज्ञापन

आरोपी ने खुद को बताया था भाजपा पदाधिकारी, 38 बार कॉल, सात मैसेज किए
प्रयागराज। फोन पर एसएमएस भेजकर बदसलूकी किए जाने के मामले में बेसिक शिक्षा परिषद सचिव रूबी सिंह की ओर से शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई गई। फोन करने वाला उनसे दो शिक्षकों का म्यूचुअल ट्रांसफर कराना चाहता था। हालांकि, सचिव ने इसके लिए इंकार कर दिया था। वहीं पुलिस को आशंका है कि यूपीएससी अध्यक्ष से अभद्रता करने वाले व्यक्ति ने ही सचिव से भी फोन के जरिए बदसलूकी की है। इसकी जांच की जा रही है।
लोकसेवा आयोग अध्यक्ष की तरह ही बेसिक शिक्षा परिषद की सचिव को भी आपत्तिजनक एसएमएस भेजकर अभद्रता करने का मामला शुक्रवार देर रात सामने आया था। शनिवार को उन्होंने इस मामले में सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर दी। इसमें कहा गया कि शाम 5.09 बजे उनके सरकारी नंबर पर कॉल आई। बैठक में होने की वजह से वह कॉल रिसीव नहीं कर सकीं। जिस पर एक के बाद एक तीन कॉल और आईं। इसके बाद उसी नंबर से आपत्तिजनक एसएमएस भेजे गए। उनके द्वारा नंबर ब्लॉक करने के बाद भी आरोपी नहीं माना और उसने कुल 38 बार फोन किया। इसी दौरान उनके निजी नंबर पर एक कॉल आई। फोन करने वाले ने अपना नाम शाकिर अली बताते हुए खुद को भाजपा पदाधिकारी बताया। साथ ही कहा कि गैरजनपद में तैनात उसकी बहन शिक्षक है, जिसका वह एक अन्य शिक्षक से म्यूचुअल ट्रांसफर कराना चाहता है।
विज्ञापन

सचिव ने असमर्थता जताई और शासन की नीति के अनुसार ही ट्रांसफर किए जाने की बात कहकर फोन काट दिया। इसके बाद जब वह घर जाने लगीं तो देखा कि उनके सरकारी नंबर पर सात एसएमएस भी आए थे, जिसमें दो में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया था। मामले में सीओ सिविल लाइंस वृजनारायण सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed